शिव सैनिकों की भूख हड़ताल 15 को

शिवसेना समाजवादी की बैठक शाखा कार्यालय में हुई। इसकी अध्यक्षता आनंद मल्होत्रा व आशू ग्रोवर ने की।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 12 Apr 2019 06:30 PM (IST) Updated:Sat, 13 Apr 2019 06:08 AM (IST)
शिव सैनिकों की भूख हड़ताल 15 को
शिव सैनिकों की भूख हड़ताल 15 को

संवाद सहयोगी, अमृतसर : शिवसेना समाजवादी की बैठक शाखा कार्यालय में हुई। इसकी अध्यक्षता आनंद मल्होत्रा व आशू ग्रोवर ने की। यहां शिवसेना समाजवादी के अजय सेठ व बिक्रम दत्ता, पूजा शुक्ला, पवन खोसला, रोहित त्रिपाठी विशेष रूप से शामिल हुए। अजय सेठ व विक्रम दत्ता ने कहा कि पंजाब के सभी जिलों में 15 अप्रैल को भूख हड़ताल शुरू की जाएगी। हिदू नेताओं की सुरक्षा वापस लेने के विरोध में  एक दिवसीय भूख हड़ताल पर बैठ कर रोष व्यक्त करेगी। अमृतसर में श्री दुग्र्याना मंदिर में श्री बालाजी कॉम्पलेक्स के साथ प्राचीन शिवाला में सुबह 10:30 बजे से भूख हड़ताल शुरू होगी। यहां हरप्रीत सिह गिल, रिकू ग्वाल मंडी, राजकुमार, ओम प्रकाश यादव  मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी