खाली मैदान में कपड़े में लिपटी मिली महिला की लाश

अमृतसर बी डिवीजन थानांतर्गत पड़ते शहीद उधम ¨सह नगर इलाके में एक ग्राउंड में रविवार की दोपहर एक महिला की लाश मिली है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Sep 2018 12:10 AM (IST) Updated:Mon, 24 Sep 2018 12:10 AM (IST)
खाली मैदान में कपड़े में लिपटी मिली महिला की लाश
खाली मैदान में कपड़े में लिपटी मिली महिला की लाश

जागरण संवाददाता अमृतसर

बी डिवीजन थानांतर्गत पड़ते शहीद उधम ¨सह नगर इलाके में एक ग्राउंड में रविवार की दोपहर एक महिला की लाश मिली है। शव कपड़े में लिपटा पड़ा था। पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल शव पर किसी तरह के चोटों के निशान नहीं हैं। मामला संदिग्ध होने के कारण पुलिस ने फिलहाल अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। रविवार रात तक महिला की पहचान जलाल उसमां निवासी अमनदीप कौर के रूप में हो चुकी थी। एडीसीपी जगजीत ¨सह वालिया ने बताया कि शव फेंकने वाले की पहचान की जा रही है।

पता चला है कि महिला का एक बच्चा है और वह पिछले दो महीने से सुल्तान¨वड रोड स्थित अपने मायके में रह रही थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मृत महिला के मुंह से सफेद पदार्थ निगल रहा था। पुलिस ने फिलहाल हत्या की आशंका जताई है। पुलिस शव को कपड़े में लपेटकर उसे यहां फेंकने वाले व्यक्ति की भी पहचान कर रही है।

chat bot
आपका साथी