लुधियाना की युवती से अॉटो चालक व साथी ने किया होटल में सामूहिक दुष्कर्म, गिरफ्तार

लुधियाना से गलती से अमृतसर पहुंची युवती से अॉटो चालक व उसके साथी ने होटल में सामूहिक दुष्कर्म किया।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Thu, 14 Feb 2019 02:38 PM (IST) Updated:Thu, 14 Feb 2019 04:43 PM (IST)
लुधियाना की युवती से अॉटो चालक व साथी ने किया होटल में सामूहिक दुष्कर्म, गिरफ्तार
लुधियाना की युवती से अॉटो चालक व साथी ने किया होटल में सामूहिक दुष्कर्म, गिरफ्तार

जेएनएन, अमृतसर। प्रेमी से मिलने दिल्ली जा रही लुधियाना की युवती गलती से पहले फिरोजपुर और फिर अमृतसर पहुंच गई। इसी दौरान उसे एक अॉटो चालक मिला तो उसने कहा कि दिल्ली की ट्रेन अब उसे अगले दिन मिलेगी, इसलिए वह उसके घर पर परिवार के साथ रात गुजार सकती है। युवती उसके झांसे में आ गई और उसके साथ चली गई, लेकिन वह घर ले जाने के बजाय एक होटल में ले गया। जहां अॉटो चालक व उसके साथी ने युवती से रातभर सामूहिक दुष्कर्म किया।

बाद में, युवती लुधियाना लौटी तो उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। रामबाग थाना पुलिस ने लड़की की शिकायत पर आरोपित अॉटो चालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित साहिब सिंह उर्फ साबा सुल्तानविंड रोड का रहने वाला है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जसपाल सिंह ने बताया कि दूसरे आरोपित कबीर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।

लुधियाना के किला मोहल्ला की डिस्को कॉलोनी निवासी युवती मुताबिक एक साल पहले उसकी दोस्ती दिल्ली निवासी युवक साहिल से हुई थी। गत 3 फरवरी को वह दोस्त से मिलने के लिए घर से निकली। वह घर से सीधे रेलवे स्टेशन पहुंची। गलत ट्रेन में बैठने के कारण वह फिरोजपुर पहुंच गई। वहां से भी गलत बस में बैठने के कारण वह अमृतसर पहुंच गई।

अमृतसर बस अड्डे पर उसे साहिब नाम का ऑटो चालक मिला। साहिब ने उसे बताया कि आज दिल्ली के लिए कोई ट्रेन नहीं है। वह आज उसके पास ही रुक जाए। अगले दिन सुबह ही वो उसे दिल्ली जाने वाली ट्रेन में बैठा देगा। उसकी बातों में आई युवती उसके साथ चली गई। मगर वो उसे अपने घर ले जाने के बजाय एक होटल में ले गया। बाबा नाम का उसका साथी भी वहां आ गया। जहां साहिब व बाबा ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। अगली सुबह दोनों उसे लुधियाना की बस में बैठा कर चले गए।

पुलिस ने दर्ज की थी जीरो FIR

बाद में युवती ने मामले की शिकायत लुधियाना पुलिस में की। लुधियाना पुलिस ने मामले की जीरो एफआइआर दर्ज की। दुष्कर्म का केस अमृतसर में हुआ था। इसलिए मामले की जांच अमृतसर पुलिस कर रही है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी