नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा- पंजाब का हक मारने वालों की खोलेंगे पोल, होगी पंजाबियत की जीत

पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा है कि वह पंजाब के हक को मारने वालों की पोल खोलेंगे। इस संघर्ष में पंजाब यहां के लोगों और पंजाबियत की जीत होगी।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Tue, 24 Mar 2020 04:50 PM (IST) Updated:Tue, 24 Mar 2020 04:50 PM (IST)
नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा- पंजाब का हक मारने वालों की खोलेंगे पोल, होगी पंजाबियत की जीत
नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा- पंजाब का हक मारने वालों की खोलेंगे पोल, होगी पंजाबियत की जीत

अमृतसर, जेएनएन। पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने विरा‍ेधियों पर निशाना साधा है। उन्‍होंने कहा कि वह हार नहीं मानेंगे और पंजाब का हक मारने वालों की पाेल खोलेंगे। ऐसे लोगों के खिलाफ संघर्ष शुरू होगा और इसमें पंजाब, यहां के लोगों और पंजाबियत की जीत होगी।

नवजोत सिंह सिद्धू ने सोशल मी‍डिया पर वीडियो पोस्‍ट किया। वीडियो में सिद्धू ने कहा कि लोगों से संपर्क का यह आसान व सांझा जरिया है, जो सिस्टम की परते खोलने में कारगर साबित होगा। सिद्धू ने कहा कि अब उनकी राजनीति का क्लीयर एजेंडा है कि 'अंधेरा बहुत सूरज निकलना चाहिए, जैसे भी हो यह मौसम बदलना चाहिए, जो चेहरे रोज बदलते हैं नाकाबों की तरह, अब जनाजा धूम से उनका निकलना चाहिए...।'

उन्होंने कहा, पंजाब के लोगों की लड़ाई पहले मैंने बंद कमरों, कैबिनेट में लड़ी, पर हिम्मत नहीं हारी। अब यह लड़ाई लोगों के मनों में लडऩे की जरूरत है। निश्चिय किया है कि पंजाब को गिराने वालों को जवाब देंगे या इस प्रयास में खुद मिट जाएंगे। पंजाब का हक मारने वालों की पोल खोली जाएगी।

सिद्धू ने कहा कि अब यह लड़ाई ग्रास रूट पर लड़नी होगी। लोगों के मनों में यह लड़ाई लड़ेंगे और हर पंजाबी को उसका हक व अधिकार दिलवाया जाएगा। इसके बाद यह लड़ाई मनों से सड़क पर उतारी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस लड़ाई में पंजाब, पंजाबी व पंजाबियत जीतेगी।

यह भी पढ़ें: Curfew में भी लोग बाज नहीं आए तो पुलिस ने की सख्‍ती, कहीं डंडे बरसाए तो कहीं कराई उठक-बैठक

बता दें कि नवजाेत सिंह सिद्धू पिछले साल कैप्‍टन अमरिंदर सिंह सरकार से इस्‍तीफा देने के बाद से सक्रिय राजनीति से दूर थे। दो -तीन अवसराें के अलावा वह सार्वजनिक रूप से नहीं दिखाई दिए। इसके बाद वह पिछले दिनों दिल्‍ली में कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी और राष्‍ट्रीय महाचसचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से मिले। सिद्धू ने कुछ दिन पहले अपना यू् ट्यूब चैनल 'जीतेगा पंजाब' बनाया।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

यह भी पढ़ें: Corona से जंग में अच्‍छी खबर, COVID-19 वायरस को खत्‍म करेगी CSIO की खास मशीन

यह भी पढ़ें: शताब्दी एक्‍सप्रेस में Corona मरीज संग सफर करने वाले 39 यात्री क्‍वारंटाइन, दाे नहीं मिले

chat bot
आपका साथी