प्रत्याशी को वोट करने से पहले उसके बारे में जानकारी जुटाएं

लोकतंत्र के इस महापर्व में हर नागरिक को अपने वोट के अधिकार का महत्व समझते हुए योगदान देना चाहिए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 Jan 2022 06:50 PM (IST) Updated:Mon, 17 Jan 2022 06:50 PM (IST)
प्रत्याशी को वोट करने से पहले उसके बारे में जानकारी जुटाएं
प्रत्याशी को वोट करने से पहले उसके बारे में जानकारी जुटाएं

जासं, अमृतसर: लोकतंत्र के इस महापर्व में हर नागरिक को अपने वोट के अधिकार का महत्व समझते हुए योगदान देना चाहिए। विभिन्न विभागों के सरकारी कर्मचारियों ने कहा आज का समाज बेहद एडवांस हो चुका है। हर चीज इंटरनेट पर मिल रही है। ऐसे में किसी भी प्रत्याशी को वोट देने से पहले उसके बारे में अच्छी तरह से पता करें और पूरी तरह सोच-समझकर ही किसी परिणाम तक पहुंचे। फिर ईमानदार और साफ छवि वाले व्यक्ति को ही मतदान करें। तभी प्रदेश के लोगों का भविष्य उज्ज्वलि बन सकेगा। देश व प्रदेश में समय-समय पर होने वाले चुनाव में मतदान करना सभी नागरिकों का विशेष अधिकार है। हम अपने मत का सही ढंग से प्रयोग करें, ताकि राज्य में स्वच्छ और मजबूत सरकार का गठन होने हमारे देश व समाज का भला हो सके।

मदन लाल शर्मा। राज्य में राजनीतिक उठापटक से वोटर असमंजस में आ जाते हैं। हमें सोच समझकर ही अपना मतदान करना चाहिए, ताकि राज्य में एक विशेष वर्ग का नहीं बल्कि सभी वर्गो का बराबर विकास हो। हर एक नागरिक का भविष्य उज्जवल होना चाहिए।

प्रो. पुनीत शर्मा। सभी मतदाताओं को लोकतंत्र के महापर्व में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए, ताकि हमारे राज्य में मजबूत सरकार बने और राज्य का रिकार्ड तोड़ विकास हो सके। एक मजबूत व लोकतांत्रिक सरकार बनने के साथ ही देश और समाज का भला होगा।

प्रो. बलराम सिंह यादव। पंजाब विधानसभा चुनाव में हमें आने वाले पांच साल में राज्य की तरक्की को फोकस रखते हुए सोच समझकर अपने मतदान का इस्तेमाल करना चाहिए। देखना चाहिए कि कौन सी राजनीतिक पार्टी राज्य को विकसित करने में अहम भूमिका निभाएगी।

प्रो. विक्रम शर्मा। मतदान का त्योहार खुशहाली से बना है और हमें अपने राज्य को खुशहाल बनाने के लिए मजबूत राजनीतिक पार्टी व मजबूर प्रत्याशी को ही आगे लाना चाहिए। क्योंकि वो अपने बलबूते पर सरकार गठित करके राज्य को विकास के पथ पर चला पाएगा।

प्रो. संजीव दत्ता हमें सोच समझकर कि अपने मतदान का इस्तेमाल करना चाहिए, क्योंकि सोच व समझ के साथ हुए मतदान से देश व समाज को एक योग्य प्रत्याशी मिल सकता है। देश और समाज को तरक्की के मार्ग पर चलाने के लिए के योग्य प्रत्याशी जरूरी है।

डा. कवलजीत कौर।

chat bot
आपका साथी