लोगों को गुमराह कर रहे हैं खैहरा : डॉ. वेरका

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक डॉ. राजकुमार वेरका ने बहुचर्चित नशा तस्करी केस के मामले में कहा कि सुखपाल ¨सह खैहरा कभी हाई कोर्ट, कभी विधानसभा, कभी पुलिस प्रशासन और कभी लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 01 Dec 2017 03:01 AM (IST) Updated:Fri, 01 Dec 2017 03:01 AM (IST)
लोगों को गुमराह कर रहे हैं खैहरा : डॉ. वेरका
लोगों को गुमराह कर रहे हैं खैहरा : डॉ. वेरका

जागरण संवाददाता, अमृतसर : पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक डॉ. राजकुमार वेरका ने बहुचर्चित नशा तस्करी केस के मामले में कहा कि सुखपाल ¨सह खैहरा कभी हाई कोर्ट, कभी विधानसभा, कभी पुलिस प्रशासन और कभी लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। डॉक्टर वेरका ने कहा कि वीरवार को मुक्तसर कोर्ट ने पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता सुखपाल खैहरा द्वारा अदालत में पेश ना होने पर उनके द्वारा लगाई गयी गुहार को भी नकार दिया और दोबारा 21 दिसंबर को खैहरा और उनके पीए जोगा ¨सह को अदालत में पेश होने के निर्देश जारी किये हैं।

डॉक्टर वेरका ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि खैहरा अपने ऊपर लगे दाग को हटाने के लिए हर बार अपना स्टैंड बदलते जा रहे हैं। सुखपाल को न्याय प्रणाली पर यकीन नहीं है और आम आदमी पार्टी भी इसी राह पर चली हुई है। कभी नकली वीडियो क्लिप बनाकर देश की न्यायप्रणाली पर अटैक करने की कोशिश की जाती है और हाईकोर्ट के जजों पर आरोप लगाने की कोशिश की। डॉ. वेरका ने कहा कि खैहराको अब अपने सभी पदों से इस्तीफा दे देना चाहिए और अपने आपको कानून के हवाले करना चाहिए। आम आदमी पार्टी को भी जल्द एक्शन लेना चाहिए।

chat bot
आपका साथी