ईस्ट मोहन नगर में पार्क की प्रधानगी को लेकर विवाद, बट मारकर किया घायल

ईस्ट मोहन नगर में पार्क की प्रधानगी को लेकर वीरवार शाम को विवाद काफी बढ़ गया। क्षेत्र के कुछ युवाओं ने शिरोमणि अकाली दल बीसी विंग के प्रधान दर्शन सिंह सुल्तानविंड के दामाद अमरदीप सिंह की नाक पर पिस्टल का बट मारकर घायल कर दिया। अमरदीप को सिविल अस्पताल में ले जाया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 May 2020 11:22 PM (IST) Updated:Thu, 28 May 2020 11:22 PM (IST)
ईस्ट मोहन नगर में पार्क की प्रधानगी को लेकर विवाद, बट मारकर किया घायल
ईस्ट मोहन नगर में पार्क की प्रधानगी को लेकर विवाद, बट मारकर किया घायल

जासं, अमृतसर : ईस्ट मोहन नगर में पार्क की प्रधानगी को लेकर वीरवार शाम को विवाद काफी बढ़ गया। क्षेत्र के कुछ युवाओं ने शिरोमणि अकाली दल बीसी विंग के प्रधान दर्शन सिंह सुल्तानविंड के दामाद अमरदीप सिंह की नाक पर पिस्टल का बट मारकर घायल कर दिया। अमरदीप को सिविल अस्पताल में ले जाया गया है।

दर्शन सिंह सुल्तानविंड ने कहा कि क्षेत्र में प्रधानगी को लेकर क्षेत्र के कुछ लोगों ने अमरदीप के नाक पर पिस्टल का बट मार दिया। इससे उसके नाक की हड्डी टूट गई। अमरदीप को पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम के समय में पदक भी मिल चुका है। घटना की जानकारी उन्होंने थाना बी डिवीजन में दर्ज करवाई है। बी डिवीजन थाना प्रभारी गुरविंदर सिंह ने बताया कि मामले की जाच करवाई जा रही है।

chat bot
आपका साथी