युवा भाजपा से जुड़ रहे हैं : गौतम अरोड़ा

भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गौतम अरोड़ा ने अपनी जिला टीम का विस्तार करते हुए संदीप कुमार पोपसी को जिला सचिव नियुक्त किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Sep 2021 07:50 PM (IST) Updated:Sun, 12 Sep 2021 07:50 PM (IST)
युवा भाजपा से जुड़ रहे हैं : गौतम अरोड़ा
युवा भाजपा से जुड़ रहे हैं : गौतम अरोड़ा

संवाद सहयोगी, अमृतसर : भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गौतम अरोड़ा ने अपनी जिला टीम का विस्तार करते हुए संदीप कुमार पोपसी को जिला सचिव नियुक्त किया है। इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष शेखर लूथरा, जिला भाजपा उपाध्यक्ष चंदर शेखर शर्मा, मंडल अध्यक्ष रोमी चोपड़ा भी उपस्थित थे। गौतम अरोड़ा ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्भीक व सटीक निर्णय के चलते युवा भारतीय जनता पार्टी से जुड़ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जो कहा, वह करके दिखाया है। भारत को विश्व-गुरु तथा विश्व-शक्ति बनाने के लिए जनता के साथ किए वादे को पूरा करने में उनका साथ देने के लिए आज देश के नौजवान और जनता उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने के लिए आगे आ रहे हैं। लोग भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं।

इस अवसर पर मंजीत कौर, भाजपा महिला मोर्चा जिला सचिव, समीर शर्मा सीनियर उपाध्यक्ष भाजयुमो अमृतसर, शिवम मनन आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी