हथियार सप्लायर राजा व प्रीत को तिहाड़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार करेगी पुलिस

अमृतसर उत्तर भारत के कुख्यात गैंगस्टरों को विदेशी हथियार सप्लाई करने वाले प्रीत फगवाड़ा और राजा पहाड़िया से पूछताछ करने के लिए अमृतसर पुलिस ने अपना प्लान तैयार कर लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Nov 2018 11:51 PM (IST) Updated:Sat, 10 Nov 2018 11:51 PM (IST)
हथियार सप्लायर राजा व प्रीत को तिहाड़ जेल 
से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार करेगी पुलिस
हथियार सप्लायर राजा व प्रीत को तिहाड़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार करेगी पुलिस

नवीन राजपूत, अमृतसर

उत्तर भारत के कुख्यात गैंगस्टरों को विदेशी हथियार सप्लाई करने वाले प्रीत फगवाड़ा और राजा पहाड़िया से पूछताछ करने के लिए अमृतसर पुलिस ने अपना प्लान तैयार कर लिया है। फिलहाल दोनों हथियार तस्कर दिल्ली स्थित तिहाड़ जेल में न्यायिक हिरासत में बंद हैं। हालांकि दिल्ली पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया था और वह उनसे कुछ ज्यादा जानकारियां नहीं जुटा पाई। सीआईए स्टाफ के इंस्पेक्टर व¨वदर महाजन ने बताया कि सोमवार को पुलिस पार्टी प्रीत फगवाड़ा और राजा पहाड़िया को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार करने के लिए दिल्ली रवाना होगी। बताया जा रहा है कि उक्त दोनों की पूछताछ में पुलिस को अहम खुलासे होंगे। यही नहीं, पंजाब ही नहीं बल्कि सारे उत्तर भारत के गैंगस्टरों को विदेशी हथियार देने के लिए खेपें कहां से भारत पहुंच रही हैं। इसके बारे में भी पुलिस को जानकारियां मिलेंगी।

गौर रहे करण मस्ती की दिल्ली में मौत के बाद पकड़े गए ¨रका और और रोहित शर्मा ने पुलिस को बताया था कि गुरु बाजार लूटकांड के बाद करण मस्ती दिल्ली में जाकर बस गया था। उसके माध्यम से उसे दिल्ली में रहने वाले हथियार सप्लायर प्रीत और राजा के साथ मुलाकात हुई थी। मस्ती के कहने पर प्रीत ने उसे अमृतसर में हथियारों की खेप डिलीवर करनी थी। हालाकि दिल्ली पुलिस ने जो छापामारी का प्लान बनाया था। पुलिस ने उससे पहले ही अपना आपरेशन शुरू कर दिया था। नतीजा यह हुआ कि ¨रका और रोहित शर्मा अपने अपने ठिकानों से पहले ही फरार हो गए थे। दिल्ली पुलिस का आपरेशन विफल हो गया और उसे निराश होकर वापस लौटना पड़ा था।

उसी रात अमृतसर के सीआईए स्टाफ ने इस्लामाबाद इलाके से ¨रका और राहुल को गिरफ्तार कर लिया था। ¨रका ने पुलिस पर फाय¨रग की और जवाबी फाय¨रग में वह जख्मी हो गया था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया था। रोहित को अदालत न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जबकि ¨रका को आज भी न्यायाधीश मन्नू मत्तू ने दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। ¨रका से पुलिस को कई अहम जानकारियां मिली हैं। जिनपर पुलिस काम कर रही है। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में पुलिस पंजाब में चल रहे बड़े गैंगस्टरों पर नकेल कर सकती है। उनके पास पहुंचने वाले हथियारों की सप्लाई लाइन को भी तोड़ा जा सकता है।

chat bot
आपका साथी