छेहरटा में गोली चलाने वाले सात लोगों पर पर्चा

अमृतसर छेहरटा के नारायणगढ़ इलाके में रविवार की देर रात गोलियां चलाकर एक युवक को जख्मी करने के मामले में सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Nov 2018 12:09 AM (IST) Updated:Tue, 13 Nov 2018 12:09 AM (IST)
छेहरटा में गोली चलाने वाले सात लोगों पर पर्चा
छेहरटा में गोली चलाने वाले सात लोगों पर पर्चा

जागरण संवाददाता, अमृतसर

छेहरटा के नारायणगढ़ इलाके में रविवार की देर रात गोलियां चलाकर एक युवक को जख्मी करने के मामले में सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घायल हुए युवक की पहचान गो¨बद पुरा निवासी मोहित के रूप में हुई है। जिसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। एसीपी विशालजीत ¨सह ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने रविवार की रात घटना स्थल पर पहुंच कर गोलियों के छह खोल और दातर बरामद किया था। पुलिस ने बताया कि जांच के बाद छेहरटा निवासी गौतम, मनीष कुमार, निशांत, जीत, गोलू, गोपी और बिल्ला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि जांच में सामने आया है कि उक्त आरोपितों का मोहित के साथ एक महीना पहले विवाद हुआ था। दोस्तों ने दोनों में समझौता करवाने का प्रयास किया था। लेकिन समझौते के दौरान रविवार को दोनों पक्षों में फिर से विवाद हो गया। उस समय गौतम और उसके साथी मोहित को जान से मारने की धमकियां देकर फरार हो गए। रविवार की रात मोहित नारायणगढ़ इलाके से गुजर रहा था। उक्त आरोपित वहां अपने वाहनों पर सवार होकर पहुंच गए और उसपर गोलियां चला दी। बताया जा रहा है कि आरोपितों ने 18-20 राउंड फायर किए और फरार हो गए। मोहित के साथ लोगों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया।

chat bot
आपका साथी