भोलेनाथ को लगाए 56 भोग

अमरनाथ सेवा मंडल हाल गेट की एक जुलाई से शुरू हो रही श्री अमरनाथ यात्रा की तैयारियों पर प्रधान सुरेश सहगल की अध्यक्षता में बैठक हुई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 11 Apr 2019 12:28 AM (IST) Updated:Thu, 11 Apr 2019 12:28 AM (IST)
भोलेनाथ को लगाए 56 भोग
भोलेनाथ को लगाए 56 भोग

जागरण न्यूज नेटवर्क, अमृतसर : अमरनाथ सेवा मंडल हाल गेट की एक जुलाई से शुरू हो रही श्री अमरनाथ यात्रा की तैयारियों पर प्रधान सुरेश सहगल की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक के बाद सभी सदस्यों ने शिवाला बाग भाइयां में भोलेनाथ जी की पूजा-अर्चना कर छप्पन भोग लगाया। इस दौरान भगवान शिव परिवार स्वरुप के कैलेंडर, स्टीकर तथा कार्ड भी भक्तजनों को वितरित किए गए। सुरेश सहगल ने कहा कि इस वर्ष भी श्री अमरनाथ सेवा मंडल बालटाल में यात्रियों के लिए निशुल्क भोजन, दवा, कंबल तथा रहने की सुविधा प्रदान करेगा। इस अवसर पर विपन पोपली, मिटू पहलवान, गौरव धवन, प्रदीप खन्ना, रविदर, शाम लाल, अमित राजीव, सुमित आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी