केस दर्ज होने के बावजूद पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

वेरका एकता मंच वेलफेयर सोसायटी ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। सोसायटी के प्रधान एवं स्वर्णकार स्वर्ण सिंह मनदीप सिंह राजबीर सिंह जसदीप सिंह कर्ण वर्मा जगमीत सिंह और जसकरण सिंह ने बताया कि गुरदीप सिंह नाम का व्यक्ति टाहली वाला चौक मार्केट के व्यापारियों का करोड़ों रुपये का सोना लेकर फरार हो गया था।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 17 Apr 2019 12:18 AM (IST) Updated:Wed, 17 Apr 2019 06:22 AM (IST)
केस दर्ज होने के बावजूद पुलिस  पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप
केस दर्ज होने के बावजूद पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

फोटो: 2

संवाद सहयोगी, वेरका

एकता मंच वेलफेयर सोसायटी ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। सोसायटी के प्रधान एवं स्वर्णकार स्वर्ण सिंह, मनदीप सिंह, राजबीर सिंह, जसदीप सिंह, कर्ण वर्मा, जगमीत सिंह और जसकरण सिंह ने बताया कि गुरदीप सिंह नाम का व्यक्ति टाहली वाला चौक मार्केट के व्यापारियों का करोड़ों रुपये का सोना लेकर फरार हो गया था। पुलिस ने उसके खिलाफ सात महीने पहले अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। लेकिन अभी तक पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार नही किया है। इन लोगों का आरोप है कि उक्त व्यक्ति के बारे में पुलिस को पूरी जानकारी दी जाती है, लेकिन पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर रही। समूह स्वर्णकार भाईचारे ने कहा कि अगर पुलिस ने जल्द उसे गिरफ्तार नहीं किया तो थाने का घेराव किया जाएगा। वहीं, थाना बी डिवीजन के मुखी गुरविदर सिंह ने कहा कि आरोपित को काबू करने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

chat bot
आपका साथी