कांग्रेस से लोगों को सिर्फ झूठे लारे मिले : छोटू

राज्य में साल-2022 के विधानसभा चुनाव में शिरोमणि अकाली दल (शिअद) की सरकार बनाने में यूथ अकाली दल अहम भूमिका निभाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 07:22 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 07:22 PM (IST)
कांग्रेस से लोगों को सिर्फ झूठे लारे मिले : छोटू
कांग्रेस से लोगों को सिर्फ झूठे लारे मिले : छोटू

जागरण संवाददाता, अमृतसर : राज्य में साल-2022 के विधानसभा चुनाव में शिरोमणि अकाली दल (शिअद) की सरकार बनाने में यूथ अकाली दल अहम भूमिका निभाएगा। यह विचार यूथ अकाली दल के नेता विकास छोटू ने विधान सभा हलका पश्चिमी के अंतर्गत पड़ते छेहर्टा स्थित अपने कार्यालय में आयोजित बैठक में संबोधित करते हुए रखे। उन्होंने कि पंजाब की जनता वर्तमान कांग्रेस की सरकार से ऊब चुकी है, क्योंकि लोगों को झूठे लारों के सिवाय कुछ भी हासिल नहीं हुआ है। यूथ अकाली दल के नेता विकास छोटू को यूथ अकाली दल के युवाओं ने विशेष तौर पर सम्मानित किया।

इस मौके पर हरगोबिद सेवा सोसायटी से गुरप्रीत सिंह टहल, निशान भकना, मीत शर्मा, साबी माहल, केतन मल्होत्रा, राजू राजपूत, कुश कुमार आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी