पुलिस चौकी में अकाली नेता ने चलाई गोली

संवाद सूत्र, कत्थूनंगल : थाना मत्तेवाल की पुलिस चौकी उदोके में रविवार रात अकाली नेता ने साथियों के स

By Edited By: Publish:Tue, 28 Jul 2015 01:03 AM (IST) Updated:Tue, 28 Jul 2015 01:03 AM (IST)
पुलिस चौकी में अकाली नेता ने चलाई गोली

संवाद सूत्र, कत्थूनंगल : थाना मत्तेवाल की पुलिस चौकी उदोके में रविवार रात अकाली नेता ने साथियों के साथ मिल कर हुड़दंग मचाया और दूसरे गुट पर फायरिंग भी की। अभी तक पुलिस ने इस मामले में कोई केस दर्ज नहीं किया है।

गांव बग्गा निवासी पूर्व सरपंच मखतूल सिंह ने पुलिस को बताया कि रविवार को गांव उदोके का सरपंच संदीप सिंह खेल टूर्नामेंट करवा रहा था, उन्हें भी न्यौता मिला था। शाम को जब वह खेल मैदान में पहुंचे तो स्टेज पर काफी लोग मौजूद थे। वह अपने साथियों के साथ स्टेज पर चढ़ने लगे तो वहां मौजूद पूर्व सरपंच बलविंदर सिंह बब्बेहाली ने उन्हें रोका। इसको लेकर तकरार हो गया। मौके पर मौजूद पुलिस ने उन्हें और उनके साथियों को हिरासत में ले लिया। उन्हें पुलिस चौकी उदोके में ले गए। कुछ देर के बाद बलविंदर अपने साथियों के साथ वहां आया। उन्हें गालियां दी और पुलिस की मौजूदगी में गोलियां चलाई। उन्होंने छुप कर अपनी जान बचाई।

उधर, इस संबंध में बलविंदर सिंह ने कहा कि झगड़ा स्टेज पर चढ़ने को लेकर हुआ था। मगर उन्होंने पुलिस चौकी में गोली नहीं चलाई है।

थाना मत्तेवाल के एसएचओ मुख्तार सिंह और चौकी उदोके के इंचार्ज परमजीत सिंह ने कहा कि रविवार की रात पुलिस चौकी में गोली चलाई गयी है। रात को दोनों तरफ से लोग अधिक थी। स्थिति तनावपूर्ण थी, इसलिए पुलिस ने पहले स्थिति को संभाला। अब कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी