छुंट्टी वाले दिन भी खजाने में आए 14 लाख

जागरण संवाददाता, अमृतसर : प्रॉपर्टी टैक्स पर दस फीसद छूट जनता को सोमवार से नहीं मिलेगी। 28 फरवरी

By Edited By: Publish:Mon, 02 Mar 2015 01:12 AM (IST) Updated:Mon, 02 Mar 2015 01:12 AM (IST)
छुंट्टी वाले दिन भी खजाने में आए 14 लाख

जागरण संवाददाता, अमृतसर : प्रॉपर्टी टैक्स पर दस फीसद छूट जनता को सोमवार से नहीं मिलेगी। 28 फरवरी को खत्म हो चुके रिबेट की समय सीमा निकाय विभाग की ओर से अभी तक नहीं बढ़ाई गई है। रिबेट पाने के लिए रविवार को भी निगम की विडों पर लोगों की भीड़ उमड़ी। छुंट्टी के बावजूद निगम के गल्ले में 14 लाख आया।

रिमझिम फुहारों के बीच रिबेट पाने के लिए न तो जनता रुकी और न ही टैक्स लेकर खजाना भरने के लिए निगम के अधिकारी रुके। सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक निगम के आठ जोन कार्यालयों में कामकाज चलता रहा। कंपनी बाग में विशाल वधावन, बस अड्डे में दलजीत सिंह, पुतलीघर में सुशांत भाटिया, टाउन हाल में आशीष कुमार व राजिंदर शर्मा, भगतांवाला में सुनील भाटिया टैक्स कलेक्शन विंडों पर डटे रहे। नतीजन देर शाम तक निगम के गल्ले में टैक्स से करीब 14 लाख रुपये जमा हुए।

छुंट्टी व बारिश के बावजूद 14 लाख आमदन : सभ्रवाल

निगम कमिश्नर प्रदीप सभ्रवाल ने कहा कि रविवार को छुंट्टी के बावजूद प्रॉपर्टी टैक्स का कलेक्शन हुआ। बारिश के बावजूद टैक्स भरने के लिए लोग निगम के विडों पर पहुंचे। रविवार को करीब 14 लाख का टैक्स कलेक्शन हुआ। सभ्रवाल ने कहा कि रिबेट की समय सीमा बढ़ाने को लेकर अभी तक निकाय विभाग की ओर से कोई दिशा निर्देश नहीं मिला है।

13 लाख हाउस टैक्स वसूला

प्रॉपर्टी टैक्स वसूलने में व्यस्त निगम को हाउस टैक्स से भी 13 लाख की आमदन हुई है। सुपरिंटेंडेंट विशाल वधावन ने बताया कि रोहण एंड राजदीप कंपनी ने हाउस टैक्स के मद में 13 लाख रुपये का भुगतान किया है। वधावन ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2012-13 का यह फैसला कंपनी पर बकाया था।

chat bot
आपका साथी