पंजाब में भारत-पाक सीमा से सवा दस किलो हेरोइन बरामद, अजनाला में मिली प्लास्टिक की पाइप

सीमा सुरक्षा बल से जवानों ने पाकिस्तान सीमा से सवा दस किलो हेरोइन बरामद की है। बीएसएफ जवानों द्वारा फायरिंग करने पर तस्कर फरार होने में सफल रहे। जवानों ने इलाके में सर्च आपरेशन चलाया जिसमें हेरोइन बरामद हुई।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Fri, 19 Feb 2021 07:36 PM (IST) Updated:Fri, 19 Feb 2021 07:36 PM (IST)
पंजाब में भारत-पाक सीमा से सवा दस किलो हेरोइन बरामद, अजनाला में मिली प्लास्टिक की पाइप
सीमा पर बरामद हेरोइन दिखाते बीएसएफ अधिकारी।

जेएनएन, फिरोजपुर/अमृतसर। फिरोजपुर जिले में भारत-पाक सीमा से बीएसएफ के जवानों ने हेरोइन की बड़ी खेप बरामद की है। शुक्रवार तड़के ममदोट क्षेत्र में पड़ती बीएसएफ की चौकी गट्टी हयात के नजदीक 29 बटालियन के जवानों ने गश्त के दौरान पाकिस्तान की तरफ से कुछ हलचल होती देखी तो फायरिंंग कर दी। इसके बाद नशा तस्कर हेरोइन की खेप भारतीय सीमा में फेंक धुंध का फायदा उठाते हुए पाकिस्तान की ओर फरार हो गए। सुबह जब जवानों ने सर्च अभियान चलाया तो वहां से दस किलो 265 ग्राम हेरोइन बरामद की। यह हेरोइन प्लास्टिक के लिफाफों के पैकटों में बंद थी। बीएसएफ अधिकारियों ने इस संबंध में थाना ममदोट में मामला दर्ज करवा दिया है।

सीमा पर कंटीली तार के पास मिली प्लास्टिक की पाइप

अजनाला में भारत-पाकिस्तान सीमा पर लगी कंटीली तार के पास सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने प्लास्टिक की लंबी पाइप बरामद की है। बीएसएफ की 71 बटालियन की बी कंपनी के कमांडेंट बरनाशस बेसी ने बताया कि वीरवार आधी रात को वह जवानों के साथ दाउके बार्डर आब्जर्विंग पोस्ट (बीओपी) के पास गश्त कर रहे थे। कंटीली तार के पास प्लास्टिक की लंबी पाइप मिली। इसे पाकिस्तानी तस्करों ने कंटीली तार में फंसाकर एक हिस्सा पाक और दूसरा हिस्सा भारतीय क्षेत्र में किया था। आशंका है कि रात को कोहरे में तस्कर हेरोइन और हथियार ठिकाने लगाने वाले थे।

एसएसपी ध्रुव दहिया ने बताया कि बीओपी दाउके के पास सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है। फिलहाल घङ्क्षरडा पुलिस ने अज्ञात तस्करों के खिलाफ केस दर्ज कर प्लास्टिक की पाइप को कब्जे में ले लिया है। उधर, पुलिस ने आशंका जताई है कि शायद काहनगढ़ पोस्ट के पास बीती रात हेरोइन ठिकाने लगाई जा चुकी है।

यह भी पढ़ें : फरीदाबाद में लाकडाउन में शादी की तो जज ने दंपती व पुजारी पर करा दी FIR, हाई कोर्ट ने की रद

यह भी पढ़ें : आफिसर आन ड्यूटी: पंच में दम, सबसे आगे हम, पढ़ें हरियाणा की और भी रोचक खबरें

chat bot
आपका साथी