VIDEO : कर्नाटक के CM सिद्धारमैया से महिला ने पूछा- आपको वोट देने पर घर देने को कहा था, अबतक क्यों नहीं मिला ?

इस वीडियो में एक महिला कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया को वोटबैंक की राजनीति करने पर जमकर लताड़ लगा रही है।

By Shashank PandeyEdited By: Publish:Wed, 23 Oct 2019 03:07 PM (IST) Updated:Wed, 23 Oct 2019 03:18 PM (IST)
VIDEO : कर्नाटक के CM सिद्धारमैया से महिला ने पूछा- आपको वोट देने पर घर देने को कहा था, अबतक क्यों नहीं मिला ?
VIDEO : कर्नाटक के CM सिद्धारमैया से महिला ने पूछा- आपको वोट देने पर घर देने को कहा था, अबतक क्यों नहीं मिला ?

बदामी, एएनआइ। कर्नाटक में एक महिला ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को वोटबैंक की राजनीति करने पर सड़क पर ही जमकर खरी-खोटी सुनाई। दरअसल, कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया कर्नाटक के बादामी में बाढ़ प्रभावित गांव का दौरा करने पहुंचे। इस दौरान सिद्धारमैया से बादामी के निकट बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की यात्रा के दौरान एक महिला ने जमकर खरी-खोटी सुनाई।

— ANI (@ANI) 23 October 2019

महिला ने सीएम सिद्धारमैया को वोटबैंक की राजनीति पर सवाल पूछते हुए कहा कि हमें बताया गया था कि अगर हम आपको वोट करेंगे तो हमें एक घर दिया दिया जाएगा। अब आपको हमारा वोट मिल गया है, लेकिन हमें घर नहीं मिला। वह घर अब हमें कौन देगा ?

बता दें, यह महिला कर्नाटक में आई बाढ़ से काफी परेशान लग रही थी। इस महिला ने मदद के लिए सीएम से गुहार लगाई थी। सीएम सिद्धारमैया को महिला ने वोट बैंक की राजनीति पर साधा। 

कर्नाटक में बाढ़ से मरने वालों की तादाद लगातार बढ़ रही है। 18 अक्टूबर 2019 से 23 अक्टूबर तक आज तक कर्नाटक में बाढ़ से मरने वालों का आंकड़ा 13 तक पहुंच गया है।

बता दें, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु के कई इलाकों में भारी बारिश ने एक बार फिर से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। यहां बारिश की वजह से कई नदियां उफान पर हैं। बीते कुछ दिनों में उत्तरी कर्नाटक में भारी बारिश ने तबाही मचाई हुई है। इस वजह से कई नदियां, छोटी नदियां और नाले उफान पर हैं, जिससे इस साल अगस्त में आई बाढ़ की यादें ताज़ा हो गई हैं।

केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार सोमवार को तिरुवनंतपुरम, अलप्पुझा, कोट्टायम, एर्नाकुलम, इडुक्की, त्रिशूर और पलक्कड़ में में रेड अलर्ट जारी किया गया है, जबकि चार जिलों में मंगलवार को जारी किया जाएगा। दक्षिण भारत के कई राज्य बाढ़ की विभीषिका झेल रहे हैं  और हालात काफी बुरे हो गए हैं।

chat bot
आपका साथी