तीसरे मोर्चे की कवायद तेज, आज ममता बनर्जी से मिलेंगे चंद्रशेखर राव

चंद्रशेखर राव तृणमूल कांग्रेस प्रमुख व पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से सचिवालय में मुलाकात करेंगे।

By Arti YadavEdited By: Publish:Mon, 19 Mar 2018 08:23 AM (IST) Updated:Mon, 19 Mar 2018 11:59 AM (IST)
तीसरे मोर्चे की कवायद तेज, आज ममता बनर्जी से मिलेंगे चंद्रशेखर राव
तीसरे मोर्चे की कवायद तेज, आज ममता बनर्जी से मिलेंगे चंद्रशेखर राव

कोलकाता,(जेएनएन)। 2019 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर विपक्षी दलों की गोलबंदी तेज हो गई है। केंद्र की मोदी सरकार को चुनौती देने के लिए कई विपक्षी दल एकजुट होते हुए तीसरे मोर्चे की कवायद में जुटे हैं। इसी कड़ी में तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (केसीआर) सोमवार को तृणमूल कांग्रेस प्रमुख व पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से सचिवालय में मुलाकात करेंगे।

बताया जा रहा है कि ये बैठक दोपहर करीब साढ़े तीन बजे होगी। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव तेलंगाना विधानसभा में चल रहे बजट सत्र को ध्यान में रखते हुए सोमवार को दोपहर में कोलकाता जाएंगे और ममता बनर्जी के साथ चर्चा करने के बाद शाम को ही वापस लौट आएंगे।

दोनों मुख्यमंत्री की इस मुलाकात के कई राजनीतिक मायने हैं। बता दें कि कुछ दिन पहले ही राव ने राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा और कांग्रेस के विकल्प के रूप में एक राजनीतिक मोर्चे बनाने की अपील की थी, जिसका ममता बनर्जी के साथ साथ झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और एमआईएम के अध्यक्ष असदउद्दीन ओवेसी ने समर्थन किया था। बनर्जी, जो तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रमुख भी हैं, भाजपा नेतृत्व वाली राजग सरकार के खिलाफ विपक्षी पार्टियों को एक साथ लाने में सहायक भूमिका निभा रही हैं, ताकि आगामी चुनाव मेंउसे सत्ता से बेदखल किया जा सके। राव का कहना है कि ममता बनर्जी ने उन्हें फोन करके उनके प्रस्ताव का समर्थन किया है।

chat bot
आपका साथी