शिवराज कैबिनेट का तीसरा विस्तार: मध्य प्रदेश में आज शपथ लेंगे दो मंत्री, ताकतवर होंगे सिंधिया

तमाम अटकलों के बीच रविवार को सादे समारोह में मध्य प्रदेश की शिवराज कैबिनेट का तीसरा विस्तार किया जा सकता है। राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक गोविंद सिंह राजपूत और तुलसीराम सिलावट को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल द्वारा राजभवन में शपथ दिलाई जाएगी।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Sat, 02 Jan 2021 11:13 PM (IST) Updated:Sun, 03 Jan 2021 12:39 AM (IST)
शिवराज कैबिनेट का तीसरा विस्तार: मध्य प्रदेश में आज शपथ लेंगे दो मंत्री, ताकतवर होंगे सिंधिया
मंत्रियों और हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश मोहम्मद रफीक को दिलाएंगी शपथ।

भोपाल, स्टेट ब्यूरो।  तमाम अटकलों के बीच रविवार को सादे समारोह में मध्य प्रदेश की शिवराज कैबिनेट का तीसरा विस्तार किया जा सकता है। राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक गोविंद सिंह राजपूत और तुलसीराम सिलावट को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल द्वारा राजभवन में शपथ दिलाई जाएगी। राज्यपाल रविवार सुबह 10 बजे लखनउ से रवाना होंगी और 11.40 बजे भोपाल पहुंचेंगी। शपथ के लिए राज्यपाल के कार्यक्रम में 12.05 बजे से लेकर 3.30 बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है।

मंत्रियों और हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश मोहम्मद रफीक को दिलाएंगी शपथ

उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक राज्यपाल द्वारा पहले मंत्रियों को शपथ दिलवाई जाएगी और फिर मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश मोहम्मद रफीक को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाएंगी। इसके बाद वे वाराणसी के लिए रवाना हो जाएंगी।

अटकलों का दौर भी जारी

कैबिनेट विस्तार को लेकर शनिवार रात तक अटकलों का दौर भी जारी रहा। राजभवन द्वारा शुक्रवार को औपचारिक सूचना जारी करने के बाद शनिवार को सिर्फ मुख्य न्यायाधीश की शपथ का कार्यक्रम जारी किया गया। सरकार के स्तर पर और राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों का दौर तो जारी रहा लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई।

राज्यपाल ने दो मंत्रियों का मंजूर किया इस्तीफा

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी और कृषि राज्यमंत्री गिर्राज डंडौतिया का इस्तीफा शनिवार को मंजूर कर लिया है। दोनों मंत्रियों ने नवंबर अंत में विधानसभा उपचुनाव में हारने के बाद अपने पदों से इस्तीफे दे दिए थे, जो अब मंजूर किए गए। दोनों मंत्रियों का शनिवार को ही छह महीने का कार्यकाल भी पूरा हो रहा था। इस समयावधि में वे विधानसभा सदस्य नहीं बन पाए थे।

chat bot
आपका साथी