MP में कोरोना महामारी के कारण स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों की कोई परेड या सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होंगे

मिश्रा ने आगे कहा मुख्यमंत्री का भाषण लाइव होगा और चैनलों पर प्रसारित किया जाएगा।

By Nitin AroraEdited By: Publish:Wed, 22 Jul 2020 04:13 PM (IST) Updated:Wed, 22 Jul 2020 04:13 PM (IST)
MP में कोरोना महामारी के कारण स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों की कोई परेड या सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होंगे
MP में कोरोना महामारी के कारण स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों की कोई परेड या सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होंगे

भोपाल, एएनआइ। कोरोना महामारी के कारण इस साल मध्य प्रदेश में कोई बच्चों की परेड या सांस्कृतिक कार्यक्रम स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नहीं होंगे। बुधवार को राज्य की कैबिनेट बैठक के बाद, मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, 'मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आज मध्यप्रदेश कैबिनेट की बैठक हुई। स्वतंत्रता दिवस समारोह (स्वंत्रता दिवस समरोह) को प्रत्येक जिले और तहसीलों में मंत्रियों द्वारा आयोजित किया जाता था, लेकिन COVID-19 के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है कि मुख्यमंत्री द्वारा मंत्रिपरिषद के साथ भोपाल में एक स्थान पर ही इस बार कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।'

उन्होंने कहा कि जिला और तहसील में, अधिकारी उन कार्यक्रमों का संचालन करेंगे। इस साल स्कूलों में बच्चों द्वारा कोई परेड या सांस्कृतिक कार्यक्रमों नहीं किए जाएंगे। मिश्रा ने आगे कहा, 'मुख्यमंत्री का भाषण लाइव होगा और चैनलों पर प्रसारित किया जाएगा। कैबिनेट का फैसला है कि COVID योजना कल्याण योजना में अगर कोई प्रशासनिक कर्मी ड्यूटी के दौरान मर जाता है, तो उस व्यक्ति को तुरंत 50 लाख रुपये की सहायता मिलेगी। अब तक 20 लोग इस प्रकार की सहायता प्राप्त कर चुके हैं।

भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 11.92 लाख के पार पहुंच गई है। बीते 24 घेटों के दौरान 37,724 नए मामले सामने आए हैं और इस दौरान 28,472 मरीज पूरी तरह से ठीक भी हुए हैं। देश में वायरस से स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर साढ़े सात लाख हो गई है। देश में अब तक 63.13 प्रतिशत लोगों ने ठीक हो चुके हैं। यह लगातार सातवां दिन है जब कोरोना वायरस के मामले 30 हजार से अधिक दर्ज किए गए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 37,724 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 648 लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 11 लाख 92 हजार 915 हो गई है। इसमें से 4,11,133 एक्टिव मामले हैं, जबकि 7 लाख 53 हजार 050 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। देश में अब तक कुल 28,732 लोगों की जान जा चुकी है।

पिछले 24 घंटों में हुई 648 मौतों में से महाराष्ट्र में 246 लोगों की मौत हुई है, तमिलनाडु में 75, आंध्र प्रदेश में 62, कर्नाटक में 61, उत्तर प्रदेश में 37, पश्चिम बंगाल में 35, गुजरात में 34, दिल्ली में 27, मध्य प्रदेश में 18, हरियाणा, जम्मू और कश्मीर और राजस्थान से 9-9 लोगों की मौत हुई है। जबकि तेलंगाना में साथ, ओडिशा में छह, छत्तीसगढ़ में चार, गोवा में तीन, झारखंड में दो जबकि केरल, पुडुचेरी, पंजाब और त्रिपुरा में एक-एक लोगों की जान गई है।

मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक 17 जून को कोरोना से मृत्युदर 3.36 फीसद थी, जो घटकर 2.43 फीसद पर आ गई है। 30 राज्यों में कोरोना पॉजिटिव की दर भी 8.07 फीसद के राष्ट्रीय औसत से भी कम है। भारत में प्रति 10 लाख की आबादी पर मौतों का आंकड़ा 20.4 है, वैश्विक औसत 77 से बहुत कम है। भारत दुनिया के सबसे कम मौतों वाले देशों में शामिल है।

chat bot
आपका साथी