साध्वी प्रज्ञा ने दिग्विजय सिंह पर साधा निशाना, कहा- ... तो लोग राजा कहना छोड़ देंगे

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि नरेंद्र मोदी व अमित शाह की ओर से अनुच्छेद-370 हटाए जाने के बाद जाकिर नाइक से समर्थन मांगे जाने के बयान में कोई सत्यता नहीं है।

By Arun Kumar SinghEdited By: Publish:Fri, 17 Jan 2020 12:55 AM (IST) Updated:Fri, 17 Jan 2020 12:55 AM (IST)
साध्वी प्रज्ञा ने दिग्विजय सिंह पर साधा निशाना, कहा- ... तो लोग राजा कहना छोड़ देंगे
साध्वी प्रज्ञा ने दिग्विजय सिंह पर साधा निशाना, कहा- ... तो लोग राजा कहना छोड़ देंगे

भोपाल, जेएनएन। भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह की ओर से जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 हटाए जाने के बाद जाकिर नाइक से समर्थन मांगे जाने के बयान में कोई सत्यता नहीं है। जिसने भगवा को आतंकवाद कहा, भोपाल की जनता ने उसे सजा दे दी। साध्वी ने नाम लिए बिना कहा कि जो भगवा को आंतकवाद कहते हैं, उनकी वंशावली बता दूं तो लोग उनको राजा कहना बंद कर देंगे। वे कुछ न कुछ विवादित बोलते रहते हैं। मैं ठाकुर हूं, इसलिए दूसरे ठाकुर के बारे में सब जानती हूं।

 देश में रहना है तो भारत माता की जय कहना पड़ेगा

सांसद प्रज्ञा मध्य प्रदेश सिंधु भवन में गुरुवार को भाजपा के नागरिकता अधिकार सम्मान समारोह में बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि भोपाल के एक विधायक हैं, जो ज्यादा उत्पात मचाते हैं। ऐसे लोगों को समझ लेना चाहिए कि देश में रहना है तो भारत माता की जय कहना पड़ेगा, नहीं तो आने वाले समय में जनता सबक सीखा देगी।

सीएए किसी को भगाने के लिए नहीं

उन्होंने कहा कि सीएए देश से किसी भी नागरिक को भागने के लिए नहीं है। यह पाकिस्तान सहित अन्य पड़ोसी देशों में रह रहे हिंदू, सिंख, जैन, ईसाई, बौद्घ, पारसी के लिए हैं, जो धर्म के कारण वहां उपेक्षित हो रहे हैं। सीएए के विरोध में कोई अवॉर्ड वापसी नहीं हुई। ऐसे लोग जिन्होंने अवॉर्ड वापस किए थे, वे पाकिस्तान में रहकर देख लें, पता चल जाएगा।

chat bot
आपका साथी