मध्य प्रदेश में जयराम रमेश बोले- हमें गहलोत और पायलट दोनों की जरूरत; कन्हैया कुमार ने भाजपा सरकार पर बोला हमला

पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने कहा कि हमें अशोक गहलोत और सचिन पायलट दोनों की जरूरत है। दोनों पार्टी के सम्मानित सदस्य हैं। वहीं कन्हैया कुमार ने कहा कि भाजपा से हर कोई परेशान है। इसलिए भारत जोड़ो यात्रा में जनसैलाब उमड़ रहा है।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Sat, 26 Nov 2022 03:34 AM (IST) Updated:Sat, 26 Nov 2022 03:34 AM (IST)
मध्य प्रदेश में जयराम रमेश बोले- हमें गहलोत और पायलट दोनों की जरूरत; कन्हैया कुमार ने भाजपा सरकार पर बोला हमला
पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश (फाइल फोटो)

खरगोन (मध्य प्रदेश), जागरण न्यूज नेटवर्क। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता जयराम रमेश (Jairam Ramesh) ने कहा कि सचिन पायलट (Sachin Pilot) और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) दोनों ही पार्टी के सम्मानित सदस्य हैं। अशोक गहलोत पार्टी के पुराने नेता हैं। हमें जितनी जरूरत अशोक गहलोत की है, उतनी ही सचिन पायलट की भी है।

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के क्रम में शुक्रवार को सनावद में कांग्रेस नेताओं ने पत्रकार वार्ता रखी थी। इस दौरान मुख्य रूप से कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कन्हैया कुमार पत्रकारों से संबोधित थे। उनसे जब यह पूछा गया कि सचिन पायलट को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गद्दार कहा है, गद्दार को कैसे मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है, तभी कन्हैया से पहले जयराम रमेश ने अपना विचार रखा।

'भारत जोड़ो यात्रा से बौखला गई है भाजपा'

कन्हैया कुमार ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के बाद भाजपा बौखला रही है और प्रतिदिन नए-नए आरोप लगा रही है। भाजपा कह रही थी कि दक्षिण में यात्रा निकलेगी, लेकिन हिंदी भाषी प्रदेशों में इसका प्रभाव नहीं पड़ेगा। 

ये भी पढ़ें: Rajasthan के सीएम गहलोत के पायलट पर दिए बयान से आलाकमान नाखुश, सत्ता और संगठन में बदलाव की अटकलें शुरू

'केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार से हर कोई परेशान'

कन्हैया  कुमार ने आगे कहा कि हिंदी भाषी प्रदेश में यात्रा के तीसरे दिन लगातार जो जनसैलाब उमड़ा है, वह इस बात का जीता-जागता उदाहरण है कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार से हर कोई परेशान है। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक ने भी पत्रकार वार्ता में मीडिया के सवालों के जवाब दिए।

ये भी पढ़ें: जी-20: देश के 50 शहरों में होंगी 200 बैठकें, भारत के सामने नेतृत्व क्षमता साबित करने का मौका

ये भी पढ़ें: Fact Check: 1 जनवरी, 2023 को नहीं होगा राम मंदिर का उद्घाटन, वायरल दावा झूठा है

chat bot
आपका साथी