राहुल ने कहा- यदि असम में कांग्रेस सत्ता में आई तो सीएए नहीं होगा लागू, यह कानून असम की संस्कृति पर हमला

सीएए को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का भाजपा के खिलाफ प्रहार जारी है। सीएए को असम के इतिहास संस्कृति और भाषा पर हमला करार देते हुए पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने अगर उनकी पार्टी राज्य में सत्ता में आती है तो इसे लागू नहीं होने देगी।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Tue, 30 Mar 2021 08:23 PM (IST) Updated:Tue, 30 Mar 2021 08:23 PM (IST)
राहुल ने कहा- यदि असम में कांग्रेस सत्ता में आई तो सीएए नहीं होगा लागू, यह कानून असम की संस्कृति पर हमला
कांग्रेस का वादा: असम में 5 लाख नौकरियां और चाय बगान श्रमिकों को न्यूनतम 365 रुपये मजदूरी।

नई दिल्ली, प्रेट्र। नागरिकता (संशोधन) अधिनियम यानी सीएए को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का भाजपा के खिलाफ प्रहार जारी है। सीएए को असम के इतिहास, संस्कृति और भाषा पर हमला करार देते हुए पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने अगर उनकी पार्टी राज्य में सत्ता में आती है तो इसे लागू नहीं होने देगी।

खराब मौसम के चलते राहुल गांधी असम नहीं जा सके

माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफार्म ट्विटर पर पोस्ट किए गए एक वीडियो संदेश में राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें चुनाव प्रचार के लिए मंगलवार को असम आना था, लेकिन खराब मौसम के चलते वो नहीं आ सके।

कांग्रेस का वादा: असम में 5 लाख नौकरियां और चाय बगान श्रमिकों को न्यूनतम 365 रुपये मजदूरी

कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन 'महाजोत' के पक्ष में लोगों से मतदान की अपील करते हुए राहुल ने पांच लाख नौकरियां और चाय बगान के श्रमिकों को न्यूनतम 365 रुपये मजदूरी देने के पार्टी के वादे को भी दोहराया।

राहुल गांधी ने कहा- पांच वादों के साथ असम को विकास के रास्ते पर आगे ले जाएंगे

कांग्रेस नेता ने कहा कि असम को लेकर उनकी पार्टी और गठबंधन का संदेश स्पष्ट है। हम अपने पांच सुनिश्चित वादों के साथ असम को विकास के रास्ते पर आगे ले जाएंगे।

कांग्रेस नेता ने कहा- भाजपा अनुच्छेद 254-ए को खत्म कर आदिवासियों को निशाना बना रही

कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा अनुच्छेद 254-ए को खत्म करने की योजना बनाकर पहाड़ों में रहने वाले आदिवासियों को निशाना बना रही है। गठबंधन की सरकार बनी तो इसे लागू किया जाएगा।

126 सदस्यीय असम विधानसभा के लिए तीन चरणों में मतदान

बता दें कि 126 सदस्यीय असम विधानसभा के लिए तीन चरणों में मतदान हो रहा है। पहले चरण में 27 मार्च को मतदान हुआ था, जबकि दूसरे और तीसरे चरण में एक और छह अप्रैल को वोटिंग होनी है।

chat bot
आपका साथी