Loksabha Election 2019: आज बदायूं में होंगी राहुल गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया की जनसभाएं

लोकसभा चुनाव में स्टार वार अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है। गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया की सभाएं होंगी।

By Abhishek PandeyEdited By: Publish:Thu, 18 Apr 2019 12:23 PM (IST) Updated:Thu, 18 Apr 2019 12:23 PM (IST)
Loksabha Election 2019: आज बदायूं में होंगी राहुल गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया की जनसभाएं
Loksabha Election 2019: आज बदायूं में होंगी राहुल गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया की जनसभाएं
जासं, बदायूं : लोकसभा चुनाव में स्टार वार अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है। गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया की सभाएं होंगी। प्रदेश महासचिव ओमकार सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया पूर्वाह्न 11 बजे म्याऊं में आंवला और बदायूं के पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा करेंगे। ज्योतिरादित्य सिंधिया अपराह्न एक बजे बिल्सी में बदायूं संसदीय सीट से प्रत्याशी सलीम इकबाल शेरवानी के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से जनसभा को सफल बनाने का आह्वान किया है। 
chat bot
आपका साथी