Prophet Remarks Row: नूपुर शर्मा के समर्थन में आई BJP सांसद साध्वी प्रज्ञा, कहा- सच कहना अगर बगावत है तो समझो हम भी बागी हैं

भाजपा की लोकसभा सांसद साध्वी प्रज्ञा नूपुर शर्मा के समर्थन में उतर आई हैं। साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि सच कहना अगर बगावत है तो समझो हम भी बागी हैं। बता दें कि पैगंबर मोहम्मद पर विवादित बयान के बाद नूपुर को भाजपा ने निलंबित कर दिया है।

By Manish NegiEdited By: Publish:Fri, 10 Jun 2022 01:40 PM (IST) Updated:Fri, 10 Jun 2022 01:40 PM (IST)
Prophet Remarks Row: नूपुर शर्मा के समर्थन में आई BJP सांसद साध्वी प्रज्ञा, कहा- सच कहना अगर बगावत है तो समझो हम भी बागी हैं
नूपुर शर्मा को लेकर साध्वी प्रज्ञा की टिप्पणी (फाइल फोटो)

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाली भाजपा की फायरब्रांड नेता साध्वी प्रज्ञा फिर सुर्खियों में हैं। साध्वी प्रज्ञा ने भाजपा की निबंलित नेता नूपुर शर्मा के समर्थन में बयान दिया है। पैगंबर मोहम्मद पर नूपुर शर्मा के बयान के बाद मचे हंगामे के बीच भाजपा सांसद ने उनका समर्थन किया है। साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि सच कहना अगर बगावत है तो समझो हम भी बागी हैं।

साध्वी ने ट्वीट कर नूपुर शर्मा को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'सच कहना अगर बगावत है तो समझो हम भी बगी हैं। जय सनातन, जय हिंदुत्व।'

सच कहना अगर वगावत है तो समझो हम भी वागी हैं।

जय सनातन, जय हिंदुत्व...

— Sadhvi Pragya singh thakur (@SadhviPragya_MP) June 9, 2022

भाजपा नेता ने आगे कहा, 'इन अविश्वासियों ने हमेशा ऐसा ही किया है। जैसे कमलेश तिवारी ने कुछ कहा वह मारा गया, किसी और (नूपुर शर्मा) ने कुछ कहा और उन्हें धमकी मिली। भारत हिंदुओं का है और सनातन धर्म यहां रहेगा।'

#WATCH These non-believers have always done so. They have a communist history...Like Kamlesh Tiwari said something he was killed, someone else (Nupur Sharma)said something& they received threat.India belongs to Hindus & Sanatana Dharma will stay here:BJP's Sadhvi Pragya in Bhopal pic.twitter.com/GPqg9DWKwo

— ANI (@ANI) June 10, 2022

गौरतलब है कि एक टीवी डिबेट के दौरान भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने पैगबंर मोहम्मद को लेकर विवादिट टिप्पणी कर दी थी। नूपुर की टिप्पणी के बाद शुरू हुआ हंगामा अभी भी जारी है। पूरे विवाद के बाद भाजपा ने नूपुर शर्मा और नवीन कुमार जिंदल को पार्टी से निलंबित कर दिया था। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने नूपुर शर्मा, नवीन कुमार जिंदल पर प्राथमिकी दर्ज की है। इसके अलावा मौलाना मुफ्ती नदीम, अब्दुर रहमान, शादाब चौहान, अनिल कुमार मीणा, सबा नकवी, गुलजार अंसारी और पूजा शकुन पर भी एफआइआर की गई है।

chat bot
आपका साथी