प्र‍ियंका ने 'क्रोनोलोजी' का हवाला दे केंद्र पर साधा निशाना, उधर शाह ने राहुल को दी चुनौती

संशोधित नागरिकता कानून 2019 पर सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है। प्रियंका गांधी और राहुल गांधी ने इस पर सवाल उठाए हैं वहीं भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह ने करारा पलटवार किया है।

By Krishna Bihari SinghEdited By: Publish:Fri, 27 Dec 2019 04:12 PM (IST) Updated:Fri, 27 Dec 2019 04:31 PM (IST)
प्र‍ियंका ने 'क्रोनोलोजी' का हवाला दे केंद्र पर साधा निशाना, उधर शाह ने राहुल को दी चुनौती
प्र‍ियंका ने 'क्रोनोलोजी' का हवाला दे केंद्र पर साधा निशाना, उधर शाह ने राहुल को दी चुनौती

नई दिल्‍ली, पीटीआइ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को 'क्रोनोलोजी' का हवाला देते हुए केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि वो दो करोड़ नौकरियों का वादा करके सरकार बनाएंगे और बाद में देश के विश्‍वविद्यालयों एवं संविधान को बर्बाद कर देंगे। वहीं भाजपा अध्‍यक्ष एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी को चुनौती देते हुए कहा कि वो (राहुल गांधी) संशोधित नागरिकता कानून 2019 में एक भी जगह किसी की भी नागरिकता लेने का प्रावधान हो तो दिखाएं।

क्रोनोलोजी समझिए आप

👉पहले वो आपसे दो करोड़ नौकरियां का वादा करेंगे

👉फिर वो सरकार बनाएंगे

👉फिर वो आपकी यूनिवर्सिटीज बर्बाद करेंगे

👉फिर वो देश का संविधान बर्बाद करेंगे

👉फिर आप प्रोटेस्ट करेंगे

👉फिर वो आपको “फूल” बोलेंगे

लेकिन यंगिस्तान मैदान में डटा रहेगा।— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) December 27, 2019

प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर कहा, 'इस क्रोनोलॉजी को आप समझें... वो पहले आपसे दो करोड़ नौकरियां का वादा करेंगे, फिर सरकार बनाएंगे, फिर आपकी यूनिवर्सिटीज बर्बाद करेंगे, फिर वो देश का संविधान बर्बाद करेंगे, फिर आप प्रोटेस्ट करेंगे, फिर वो आपको फूल बोलेंगे लेकिन यंगिस्तान मैदान में डटा रहेगा।' यही नहीं कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष एवं प्रियंका के भाई राहुल गांधी ने भी मोदी सरकार पर करारा हमला बोला। राहुल ने छत्‍तीसगढ़ के रायपुर में राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का उद्घाटन करते हुए कहा कि सरकार एनआरसी और एनपीआर जैसे बिल लाकर देश के गरीबों पर जुल्‍म ढा रही है।

वहीं हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि राहुल बाबा मैं आपको चुनौती देता हूं कि इस कानून में एक भी जगह किसी की भी नागरिकता लेने का प्रावधान है तो दिखाइए। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस ऐंड कंपनी अफवाह फैला रही है कि यह एक्ट अल्पसंख्यकों की नागरिकता को छीन लेगा। शाह ने कहा कि देश के सभी मुसलमान भाई-बहनों से अपील है कि पहले खुद नागरिकता संशोधन अधिनियम को समझें और फिर दूसरों को भी समझाएं। भ्रम फैलाने वाले राजनीतिक दल अपने वोट बैंक के स्वार्थ के लिए लोगों को आपस में लड़ाते रहेंगे।

Video : आदिवासियों के साथ खूब थिरके राहुल, एनआरपी और एनआरसी पर कही यह बात

chat bot
आपका साथी