यूपी में किसानों की आत्महत्या पर प्रियंका गांधी ने की योगी सरकार की खिंचाई

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक बार फिर योगी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने बुंदेलखंड में किसानों की आत्महत्या को लेकर ट्वीट किया है।

By Shashank PandeyEdited By: Publish:Sat, 27 Jul 2019 10:56 AM (IST) Updated:Sat, 27 Jul 2019 11:27 AM (IST)
यूपी में किसानों की आत्महत्या पर प्रियंका गांधी ने की योगी सरकार की खिंचाई
यूपी में किसानों की आत्महत्या पर प्रियंका गांधी ने की योगी सरकार की खिंचाई

नई दिल्ली, प्रेट्र। किसानों की आत्महत्या के मुद्दे पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला दिया जिसमें कहा गया था कि बुंदेलखंड के बांदा में उतने दिनों में पांच किसानों ने आत्महत्या की है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा कि 'किसान फसल उगाते हैं, दाम नहीं मिलता। सूखा-अकाल पड़ता है, मुआवजा नहीं मिलता। बुंदेलखंड के किसानों को हर दिन कुर्की की धमकियां मिल रही हैं। ये कौन सी किसान-नीति है और कैसी कर्जमाफी है जिसमें किसान आत्महत्या के लिए मजबूर हो जाए ?

किसान फसल उगाते हैं, दाम नहीं मिलता। सूखा-अकाल पड़ता है, मुआवजा नहीं मिलता।

बुंदेलखंड के किसानों को हर दिन कुर्की की धमकियाँ मिल रही हैं। ये कौन सी किसान-नीति है और कैसी कर्जमाफी है जिसमें किसान आत्महत्या के लिए मजबूर हो जाए?https://t.co/nWpt1PeNaO" rel="nofollow

— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) July 27, 2019

दरअसल, पिछले एक हफ्ते में अब तक बांदा में 5 किसान आत्महत्या कर चुके हैं। यह स्थिति आर्यावर्त ग्रामीण बैंक (पुराना नाम इलाहाबाद ग्रामीण बैंक) द्वारा बांदा जिले में करीब 8 हजार किसानों को कर्ज वापसी न करने पर रिकवरी नोटिस जारी करने के बाद पैदा हुई है। कुल मिलाकर इस इलाके में 1 लाख 10 हजार किसानों ने बैंकों से कर्ज ले रखा है। सूखे और कर्ज ने किसानों की कमर तोड़कर रख दी है। किसानो पर कर्ज का बोझ है, जिससे परेशान होकर किसान आत्महत्या को मजबूर हो रहे हैं।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी