व्यवस्थागत विफलता से हुआ PNB घोटाला, आरोप-प्रत्यारोप से कोई फायदा नहीं है : वेंकैया नायडू

एम. वेंकैया नायडू ने कहा है कि देश की बैंकिंग प्रणाली में व्यवस्थागत विफलता रही है। इसलिए इस मसले पर आरोप-प्रत्यारोप से कोई फायदा नहीं है।

By Arti YadavEdited By: Publish:Tue, 27 Feb 2018 07:53 AM (IST) Updated:Tue, 27 Feb 2018 09:14 AM (IST)
व्यवस्थागत विफलता से हुआ PNB घोटाला, आरोप-प्रत्यारोप से कोई फायदा नहीं है : वेंकैया नायडू
व्यवस्थागत विफलता से हुआ PNB घोटाला, आरोप-प्रत्यारोप से कोई फायदा नहीं है : वेंकैया नायडू

नई दिल्ली, आइएएनएस। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने कहा है कि देश की बैंकिंग प्रणाली में व्यवस्थागत विफलता रही है। इसलिए इस मसले पर आरोप-प्रत्यारोप से कोई फायदा नहीं है। उपराष्ट्रपति ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में हुए 11,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के घोटाले के संदर्भ में कहा।

300 कर्मियों को 'प्रधानमंत्री श्रम अवार्ड' प्रदान करने के बाद नायडू ने कहा, 'कुछ विनियमन किया जाना जाहिए जो प्रभावी ढंग से काम करे। अगर व्यवस्थागत विफलता है तो हमें देखना होगा कि बैंकों में क्या हो सकता है। व्यवस्था में सुधार लाना होगा।'

उपराष्ट्रपति ने कहा, 'व्यवस्थागत विफलता के कारणों का पता लगाने और उसे सुधारने की कोशिश करने से ही समाधान तलाशे जा सकते हैं। राजनीति तो ऐसे ही चलती रहेगी।' उन्होंने कहा कि भारत दुनिया की आर्थिक आशा थी और इसकी तस्वीर आकर्षक व जटिल थी, क्योंकि हमारी अर्थव्यवस्था में तेजी से विस्तार हो रहा है।

बता दें कि एक के बाद एक सामने आ रहे बैंक फ्रॉड पर इन दिनों जमकर राजनीति हो रही है। कांग्रेस और भाजपा एक-दूसरे पर आरोप लगा रही हैं। लेकिन हालिया बैंक घोटाले में कांग्रेस बैकफुट पर जाती नजर आ रही है। बैंक में कथित धोखाधड़ी मामले में कांग्रेस पर पलटवार करते हुए भाजपा अध्यक्ष राष्‍ट्रीय अमित शाह ने कहा कि यह शर्मनाक है कि पंजाब के मुख्यमंत्री के रिश्तेदार ने किसानों की गाढ़ी कमाई का पैसा हड़प लिया।

chat bot
आपका साथी