पीएम मोदी ने 'स्टैचू ऑफ यूनिटी' पर 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' परेड का किया निरीक्षण

भाजपा महिला मोर्चा का राष्ट्रीय अधिवेशन आज गांधीनगर में शुरू हो गया है। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने इसका उद्घाटन किया।

By Tilak RajEdited By: Publish:Fri, 21 Dec 2018 10:03 AM (IST) Updated:Fri, 21 Dec 2018 11:43 AM (IST)
पीएम मोदी ने 'स्टैचू ऑफ यूनिटी' पर 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' परेड का किया निरीक्षण
पीएम मोदी ने 'स्टैचू ऑफ यूनिटी' पर 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' परेड का किया निरीक्षण

अहमदाबाद, जेएनएन। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 'स्टैचू ऑफ यूनिटी' पर 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' परेड का निरीक्षण किया। उनके साथ केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह और गृह राज्यमंत्री हंसराज अहीर भी मौजूद हैं। पीएम मोदी दो दिन के गुजरात दौरे पर हैं।

भाजपा महिला मोर्चा का राष्ट्रीय अधिवेशन आज गांधीनगर में शुरू हो गया है। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने इसका उद्घाटन किया। अधिवेशन में भाजपा की सौ शक्तिशाली महिला पदाधिकारी यहां मौजदू रहेगी। अधिवेशन में आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति के साथ महिला मतदाताओं तक केन्द्र सरकार की उपलब्धियों की जानकारी पहुंचाने पर चर्चा होगी। भाजपा के संगठन महासचिव रामलालजी लोकसभा चुनाव के संगठनात्मक व कार्यक्रम क्रियान्वयन की जानकारी देंगे।

उपमुख्यमंत्री नीतिन पटेल, भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया राहटकर, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष जीतूभाई वाघाणी सहित देशभर से पांच हजार भाजपा महिला कार्यकर्ता व पदाधिकारी इसमें शिरकत कर रहे हैं।

खबरों के मुताबिक, अधिवेशन के दूसरे दिन केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सम्मान व गरिमापूर्ण जीवन भाजपा का संकल्प विषय पर संबोधित करेंगी जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समापन भाषण देंगे। तीसरे दिन अधिवेशन में शामिल नेता व कार्यकर्ताओं दुनिया में सबसे ऊंची प्रतिमा स्टेच्यू ऑफ युनिटी को देखने नर्मदा जाएंगे। गत 31 अक्टूबर को सरदार पटेल की जयंती पर ही प्रधानमंत्री मोदी ने इसे देश को समर्पित किया था।

chat bot
आपका साथी