लो अर्थ ऑर्बिट में सैटेलाइट को मारकर दुनिया की चौथी महाशक्ति बना भारतः पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम एक महत्वपूर्ण संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने अंतरिक्ष में एक सैटेलाइट को मार गिराने की जानकारी दी।

By Vikas JangraEdited By: Publish:Wed, 27 Mar 2019 11:34 AM (IST) Updated:Wed, 27 Mar 2019 03:30 PM (IST)
लो अर्थ ऑर्बिट में सैटेलाइट को मारकर दुनिया की चौथी महाशक्ति बना भारतः पीएम मोदी
लो अर्थ ऑर्बिट में सैटेलाइट को मारकर दुनिया की चौथी महाशक्ति बना भारतः पीएम मोदी

नई दिल्ली, जेएनएन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को खुलासा किया कि भारत ने लो अर्थ ऑर्बिट में मौजूद भारतीय सैटेलाइट को दूसरे सैटेलाइट के जरिए एंटी सैटेलाइट मिसाइल से मार गिराने का सफल परीक्षण किया। पीएम मोदी ने कहा, 'भारत ने आज अपना नाम अंतरिक्ष महाशक्ति के रूप में दर्ज करा दिया। अब तक दुनिया के तीन देश, अमेरिका, रूस और चीन को यह उपलब्धि हासिल थी। अब भारत चौथा देश है, जिसने आज यह सिद्धि प्राप्त की है। हर हिंदुस्तानी के लिए इससे बड़े गर्व का पल नहीं हो सकता है।'

पीएम ने कहा कि वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में 300 किलोमीटर दूर लो अर्थ अर्बिट में घूम रहे एक सैटेलाइट को मार गिराया है। यह एक पूर्व निर्धारित लक्ष्य था। उसे एंटी सैटेलाइट मिसाइल द्वारा मार गिराया। सिर्फ तीन मिनट में यह ऑपरेशन पूरा किया गया।

पीएम ने कहा कि इसके लिए मिशन शक्ति के वैज्ञानिक बधाई के पात्र हैं। मोदी ने कहा कि हमने इस दौरान अंतरराष्ट्रीय कानून को नहीं तोड़ा है। परीक्षण किसी संधि का उल्लंघन नहीं करता है। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति सपनों की सुरक्षा का एक कदम है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास परिषद (DRDO) ने बताया कि जिस सैटेलाइट को मिशन शक्ति के लिए निशाना बनाया गया, वह भारतीय है और काफी वक्त से प्रयोग में नहीं था।

देखें वीडियोः-

#WATCH PM Modi says, "India has entered its name as an elite space power. An anti-satellite weapon A-SAT, successfully targeted a live satellite on a low earth orbit." pic.twitter.com/zEnlyjyBcA

— ANI (@ANI) March 27, 2019

पीएम के संदेश की अहम बातेंः- 
- सिर्फ तीन मिनटे में भारत ने मिशन शक्ति के जरिए लो अर्थ ऑर्बिट को मार गिराया
- विश्व में स्पेस और सैटेलाइट का महत्व बढ़ने ही जाने वाला है, शायद जीवन इसके बिना अधूरा हो जाएगा। 
- आज की एंटी सैटैलाइट मिसाइल भारत की सुरक्षा और विकास यात्रा की दृष्टि से विश्व समुदाय को आश्वस्त करना चाहता हूं कि हमने जो नई क्षमता पैदा की है, यह किसी के विरुद्ध नहीं है, बल्कि रक्षात्मक पहल है। 
- आज का मिशन शक्ति भारत के सपनों को सुरक्षित करने की ओर एक अहम कदम है
- आज, हमारे पास पर्याप्त उपग्रह हैं जो कृषि, आपदा प्रबंधन, संचार, मौसम, नेविगेशन आदि जैसे विभिन्न क्षेत्रों में योगदान दे रहे हैं। 
- आज की सफलता को आने वाले समय में एक सुरक्षित, समृद्ध राष्ट्र और शांतिप्रिय राष्ट्र के रूप में देखना चाहिए
- यह महत्वपूर्ण है कि हम आगे बढ़ें और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करें। भविष्य की चुनौतियों से सामना करने के लिए सकारात्मक बदलाव लाना होगा
- मुझे अपने लोगों की कर्मठता, प्रतिबद्धता, समर्पण और योग्यता पर पूरा भरोसा है। हम सब मिलकर एक सुरक्षित और समृद्ध राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं। 
- मैं ऐसे भारत की कामना करता हूं जो अपने समय से दो कदम आगे की सोचे और चलने की प्रतिबद्धता भी दिखाए। 

तीन बार कहा भारत माता की जय
संदेश का अंत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत माता के नारे से किया। पीएम ने तीन बार 'भारत माता की जय' का नारा बुलंद किया। 

chat bot
आपका साथी