कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों के साथ पीयूष गोयल और नरेंद्र सिंह तोमर ने की बैठक

पंजाब के किसान सितंबर में केंद्र सरकार द्वारा पारित कानूनों के खिलाफ रेल-रोको विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। विरोध के बीच रेल मंत्रालय ने माल रेलवे सेवाओं को निलंबित कर दिया। पीयूष गोयल ने पंजाब सरकार से संपूर्ण रेलवे प्रणाली की पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा।

By Nitin AroraEdited By: Publish:Fri, 13 Nov 2020 03:23 PM (IST) Updated:Fri, 13 Nov 2020 03:23 PM (IST)
कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों के साथ पीयूष गोयल और नरेंद्र सिंह तोमर ने की बैठक
कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों के साथ पीयूष गोयल और नरेंद्र सिंह तोमर ने की बैठक।

नई दिल्ली, एएनआइ। केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल और कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने शुक्रवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में पंजाब के किसानों के साथ बैठक की। बैठक से पहले पीयूष गोयल ने कहा था, 'हम किसानों से खुले दिल से बात करेंगे और उनकी शंकाओं को दूर करने की कोशिश करेंगे। हम आशा करते हैं कि वे जल्द ही अपने काम पर लौटेंगे और त्योहार के सीजन को मनाएंगे, मेरा मानना है कि पंजाब के किसान इस बदलाव (नए कृषि कानून) का स्वागत करेंगे और इसका लाभ प्राप्त करेंगे।

पंजाब के किसान सितंबर में केंद्र सरकार द्वारा पारित कानूनों के खिलाफ 'रेल-रोको' विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। विरोध के बीच रेल मंत्रालय ने माल रेलवे सेवाओं को निलंबित कर दिया। इसपर पंजाब के मुख्यमंत्री ने पंजाब में माल रेल सेवाओं को निलंबित करने के मुद्दे पर 4 नवंबर को दिल्ली के जंतर मंतर पर एक 'धरना' शुरू किया। मुख्यमंत्री ने कहा है कि केंद्र सरकार 'सौतेली मां' की तरह व्यवहार कर रही है। हालांकि, इसपर रेलवे ने कहा है कि वे पंजाब में ट्रैक पर वापस आने के लिए तैयार हैं, लेकिन राज्य सरकार उन्हें ट्रेनों को चलाने के लिए पटरियों पर सुरक्षा सुनिश्चित करके दे।

बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों के बंद का पंजाब में व्यापक असर देखने को मिल रहा है। किसानों की तरफ से ज्यादातर मार्ग बंद कर दिए गए हैं और रेलवे ट्रैक पर लोग जमा हैं। पिछले काफी समय से रेलवे राज्य में सही से ट्रेनों का संचालन में असमर्थ है।

हाल ही में पीयूष गोयल ने पंजाब सरकार से आग्रह किया था कि महत्वपूर्ण है कि यात्रियों, रेलवे कर्मचारियों और बुनियादी ढांचे की सुरक्षा के लिए सभी ट्रैक, स्टेशन और रेलवे संपत्ति साफ हो। पंजाब के लोग छठ पूजा, दीवाली और गुरुपर्व जैसे त्योहारों के लिए यात्रा करना चाहते हैं। पीयूष गोयल ने पंजाब सरकार से संपूर्ण रेलवे प्रणाली की पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने पंजाब से होकर जाने वाली सभी ट्रेनों को चलाने की अनुमति देने को कहा है, जिससे माल और यात्री ट्रेनें पंजाब के लोगों की सेवा कर सकें।

chat bot
आपका साथी