रूस में तेल और गैस की शिपिंग के प्रमुख केंद्र वेजदा पहुंचे पेट्रोलियम मंत्री धर्मेद्र प्रधान

वेजदा शिपयार्ड भारत और रूस के मध्य समुद्र मार्ग के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। दौरे के दौरान प्रधान ने भारत-रूस के संयुक्त तेल उपक्रमों के कार्यो की समीक्षा की।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Tue, 22 Oct 2019 09:03 PM (IST) Updated:Tue, 22 Oct 2019 09:03 PM (IST)
रूस में तेल और गैस की शिपिंग के प्रमुख केंद्र वेजदा पहुंचे पेट्रोलियम मंत्री धर्मेद्र प्रधान
रूस में तेल और गैस की शिपिंग के प्रमुख केंद्र वेजदा पहुंचे पेट्रोलियम मंत्री धर्मेद्र प्रधान

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस तथा इस्पात मंत्री धर्मेद्र प्रधान रूस व जापान के पांच दिवसीय दौर के प्रथम चरण में तेल व गैस शिपिंग के प्रमुख रूसी केंद्र वेजदा पहुंचे।

प्रधान ने किया रूस के वेजदा शिपयार्ड का दौरा

प्रधान इन दिनो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सितंबर के रूस दौरे के बाद द्विपक्षीय संबंधों में आई मजबूती को दिशा देने में जुटे हैं। इस क्रम में उन्होंने रूस के सुदूरपूर्व स्थित वेजदा शिपयार्ड का दौरा किया। ये दुनिया के प्रमुख कारोबारी शिपयार्ड में एक है। रोजनेफ्ट के सीईओ की मौजूदगी में प्रधान ने वहां तेल एवं गैस क्षेत्र में इस्तेमाल होने वाली शिपिंग तकनीक में आ रहे बदलावों की जानकारी ली।

भारत और रूस के बीच वेजदा शिपयार्ड की बड़ी भूमिका

वेजदा शिपयार्ड भारत और रूस के मध्य समुद्र मार्ग के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। दौरे के दौरान प्रधान ने भारत-रूस के संयुक्त तेल उपक्रमों के कार्यो की समीक्षा भी की।

केंद्रीय मंत्री रूस के दौरे पर

प्रधान ने रूस के जिस सुदूरपूर्वी क्षेत्र से अपने दौरे की शुरुआत की वो खनिज संपदा एवं तेल व गैस परियोजनाओं के लिए जाना जाता है। भारत न सिर्फ इस क्षेत्र में निवेश कर रहा है, बल्कि ऊर्जा क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग का केंद्र भी बना है।

chat bot
आपका साथी