Lok Sabha Election 2024: 'पारिवारिक पार्टियों और घोटालेबाजों का है INDI गठबंधन', BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बोला जोरदार हमला
सागर संसदीय क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी लता वानखेड़े के समर्थन में सिरोंज में आयोजित आमसभा को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि आज देश के लोगों को यह जानना जरुरी है कि एक तरह नरेंद्र मोदी है तो दूसरी तरफ कौन है। दूसरी तरफ घमंडिया गठबंधन है। मोदी जी कहते है भ्रष्टाचार हटाओ और ये कहते है भ्रष्टाचारियों को बचाओ। ये भ्रष्टाचारियों को बचाने का टोला है।
जागरण न्यूज नेटवर्क, विदिशा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि इंडी गठबंधन पारिवारिक पार्टियों और घोटालेबाजों का गठबंधन है, इनमें से कुछ जेल में है तो कुछ बेल पर है। ये दलितों, आदिवासियों और पिछड़ा वर्ग का हक छीन कर धार्मिक आधार पर आरक्षण देना चाहते है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रहते कभी नहीं कर पाएंगे।
सागर संसदीय क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी लता वानखेड़े के समर्थन में सिरोंज में आयोजित आमसभा को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि आज देश के लोगों को यह जानना जरुरी है कि एक तरह नरेंद्र मोदी है तो दूसरी तरफ कौन है। दूसरी तरफ घमंडिया गठबंधन है। मोदी जी कहते है, भ्रष्टाचार हटाओ और ये कहते है भ्रष्टाचारियों को बचाओ। ये भ्रष्टाचारियों को बचाने का टोला है।
कांग्रेस सरकार में इलाज के लिए CM-PM के आगे गिड़गिड़ाना पड़ता था!
आज देश की 40% आबादी को 5 लाख का मुफ्त इलाज मिल रहा है।
सुनिए, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @JPNadda जी ने और क्या कहा...#PhirEkBaarModiSarkar pic.twitter.com/jZjRNNDMQG— BJP Madhya Pradesh (@BJP4MP) May 2, 2024
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने धरती, आकाश और पाताल लोक में तक भ्रष्टाचार किया। उन्होंने कांग्रेस के अलावा अखिलेश यादव, लालू यादव और अरविंद केजरीवाल तक पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। नड्डा ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि 20 साल पहले तक बीमारू राज्यों में म मध्यप्रदेश का था। ब , बिहार का, र राजस्थान का और ऊ उत्तर प्रदेश का था लेकिन बीते 18 वर्षों में मध्यप्रदेश विकसित राज्यों की श्रेणी में आकर खड़ा हो गया है।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आज देश की अर्थव्यवस्था दुनिया में पांचवें स्थान पर है और आने वाले दो वर्षों में यह अर्थव्यवस्था तीसरे नंबर पर रहेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय सेना के जवानों को दिल्ली की मंजूरी का इंतजार करना पड़ता था लेकिन मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्हें मुंह तोड़ जवाब देने की आजादी है। जवानों को घर में घुसकर मारने की ताकत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मिली है। उन्होंने क्षेत्र के नागरिकों से आव्हान किया कि वे लोकतंत्र के उत्सव में अपनी पूर्ण भागीदारी निभाएं।