COVID-19: मध्य प्रदेश में संक्रमित मंत्री भर्ती, गर्वनर लालजी टंडन की अंतिम यात्रा में हुए थे शामिल

दो दिन पहले गवर्नर लालजी टंडन की अंत्येष्टि व एक दिन पहले कैबिनेट मीटिंग में शामिल होने वाले मंत्री संक्रमित होने के बाद भोपाल अस्पताल में हुए भर्ती।

By Monika MinalEdited By: Publish:Thu, 23 Jul 2020 09:51 AM (IST) Updated:Thu, 23 Jul 2020 09:51 AM (IST)
COVID-19: मध्य प्रदेश  में संक्रमित मंत्री भर्ती, गर्वनर लालजी टंडन की अंतिम यात्रा में हुए थे शामिल
COVID-19: मध्य प्रदेश में संक्रमित मंत्री भर्ती, गर्वनर लालजी टंडन की अंतिम यात्रा में हुए थे शामिल

भोपाल, एएनआइ। मध्य प्रदेश  (Madhya Pradesh)   कैबिनेट के एक मंत्री अरविंद भदौरिया को संक्रमित पाया गया है जिसके बाद उन्हें बुधवार देर रात अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। राजधानी भोपाल स्थित  चिरायु मेडिकल कॉलेज  एंड हॉस्पीटल (Chirayu Medical College and Hospital) में भर्ती मंत्री मंगलवार को मध्य प्रदेश के गर्वनर लालजी टंडन की अंतिम यात्राा में शामिल हुए थे और एक दिन पहले कैबिनेट की बैठक में भी हिस्सा लिया था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व अन्य गणमान्य भी लखनऊ में गर्वनर लाल जी टंडन की अंत्येष्टि में मौजूद थे।

पूर्व गर्वनर को श्रद्धांजलि देने के लिए भदौरिया विशेष विमान में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ लखनऊ गए थे। भदौरिया ने वीडियो संदेश में कहा, 'मैं कोविड-19 संक्रमित हूूं। हालांकि मुझमें संक्रमण का कोई लक्षण नहीं है केवल गले में खराश है। मैंने जांच कराई और इसका रिजल्ट आने के बाद मैं भर्ती हो गया।'

इससे पहले राज्य के कई विधायक और नेता इस घातक वायरस के चपेट में आ चुके हैं। इन संक्रमित नेताओं में से कुछ स्वस्थ हो चुके हैं और कुछ का इलाज जारी है। इसमें धार की विधायक नीना वर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा, जावद विधायक ओमप्रकाश सकलेचा, कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी, जबलपुर से लखन घनघोरिया, सिरमौर से विधायक दिव्यराज सिंह शामिल हैं।

मध्य प्रदेश सरकार ने बुधवार को भोपाल में 10 दिनों के लिए लॉकडाउन का ऐलान किया है जो 24 जुलाई से लागू होगा। राज्य गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार को कहा कि कोविड-19 मामलों बढ़ोतरी के कारण लॉकडाउन का यह फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर बताया, 'फल, सब्जियां, दवा और दूध समेत तमाम आवश्यक सामग्रियों की सप्लाई लॉकडाउन के दौरान जारी रहेगी।'

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, अब तक मध्य प्रदेश में संक्रमण का कुल आंकड़ा 24 हजार 95 हो गया है जिसमें से 7 हजार 82 सक्रिय मामले हैं और 16 हजार 2 सौ 57 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या 756 है।  

chat bot
आपका साथी