मक्का मस्जिद मामले में फैसला देने वाले जज भाजपा में होंगे शामिल

रेड्डी के भाजपा में शामिल होने की इच्छा जताए जाने के बाद पार्टी के तेलंगाना राज्य कार्यालय में उनके स्वागत के बैनर लगा दिए गए हैं।

By Arun Kumar SinghEdited By: Publish:Fri, 21 Sep 2018 10:03 PM (IST) Updated:Fri, 21 Sep 2018 10:40 PM (IST)
मक्का मस्जिद मामले में फैसला देने वाले जज भाजपा में होंगे शामिल
मक्का मस्जिद मामले में फैसला देने वाले जज भाजपा में होंगे शामिल

हैदराबाद, प्रेट्र। मक्का मस्जिद विस्फोट मामले में फैसला सुनाने वाले न्यायाधीश के रवींद्र रेड्डी ने भाजपा में शामिल होने की इच्छा जताई है। उन्होंने भाजपा को देशभक्त पार्टी और परिवारवाद से पृथक पार्टी बताया है। रेड्डी ने मक्का मस्जिद मामले में फैसला सुनाने के कुछ घंटे बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

रेड्डी के भाजपा में शामिल होने की इच्छा जताए जाने के बाद पार्टी के तेलंगाना राज्य कार्यालय में उनके स्वागत के बैनर लगा दिए गए हैं। पूर्व न्यायाधीश को गुरुवार को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करनी थी लेकिन वह फिलहाल भाजपा में शामिल नहीं हुए हैं।

रेड्डी की आतंकवाद निरोधी अदालत ने इसी साल 16 अप्रैल को 400 साल पुरानी मक्का मस्जिद के परिसर में हुए विस्फोट मामले से हिंदुत्व के प्रचारक असीमानंद और चार अन्य को बरी किया था। रिमोट के जरिये हुए विस्फोट में नौ लोग मारे गए थे और 58 घायल हुए थे। घटना 18 मई, 2007 को हुई थी।

पूर्व न्यायाधीश रेड्डी ने बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री बंडारू दत्तात्रेय ने उन्हें भाजपा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। इससे पहले उन्होंने स्वयं भी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल होने की इच्छा जताई थी। रेड्डी ने हाल ही में हैदराबाद में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से भी मुलाकात की थी।

chat bot
आपका साथी