CBI को झटका, इंटरपोल ने कहा- अमेरिका में नहीं है पीएनबी घोटाले का आरोपी मेहुल चोकसी

इंटरपोल ने भारत को यह जानकारी दी है कि रेड कॉर्नर नोटिस जारी होने से पहले मेहुल चोकसी यहां से फरार हो गया।

By Ramesh MishraEdited By: Publish:Mon, 16 Jul 2018 03:34 PM (IST) Updated:Mon, 16 Jul 2018 03:34 PM (IST)
CBI को झटका, इंटरपोल ने कहा- अमेरिका में नहीं है पीएनबी घोटाले का आरोपी मेहुल चोकसी
CBI को झटका, इंटरपोल ने कहा- अमेरिका में नहीं है पीएनबी घोटाले का आरोपी मेहुल चोकसी

नई दिल्‍ली [ एजेंसी ] । पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के आरोपी मेहुल चोकसी को वापस लाने की भारत की कोशिशों को जोरदार झटका लगा है। इंटरपोल ने भारत को यह जानकारी दी है कि रेड कॉर्नर नोटिस जारी होने से पहले मेहुल चोकसी यहां से फरार हो गया। भारत, अमेरिका से मेहुल को लगातार सौंपने की मांग कर रहा था। भारत अब तक यह मान रहा था कि मेहूल चोकसी अमेरिका में ही कहीं है। मे‍हूल के बहुत से रिश्‍तेदार अमेरिका में है। ऐसे में सीबीआई यह मान रही थी मेहुल अमेरिका में ही होगा।

बता दें कि नीरव मोदी और उसके मामा मेहुल चोकसी के खिलाफ देश में ईडी और सीबीआई जांच कर रही है। दोनों ने पीएनबी के कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत से बैंक को 13400 करोड़ रुपये से अधिक का घोटाला किया था। घोटाले का खुलासा होते ही दोनों देश छोड़कर फरार हो गए।

भारत मेहुल चोकसी के खिलाफ दुनियाभर में रेड कॉर्नर नोटिस जारी करवा चुका है। ऐसे में जांच एजेंसी उम्‍मीद कर रही है कि चोकसी का अगला ठिकाना जल्द ही सार्वजनिक हो जाएगा। अब भारत की कोशिश रहेगी कि सबसे पहले ये पता लगाया जाएगा कि मेहुल चोकसी किस देश में छुपा है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि वैश्विक पुलिस संगठन ने ईडी से कहा कि यह दोनों लोगों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट क्यों चाहता है।  तब एजेंसी ने इंटरपोल को जवाब दिया कि दोनों लोगों के खिलाफ धन शोधन के आरोपों पर इसके द्वारा शुरू की गई आपराधिक जांच को आगे बढ़ाने के लिए दोनों लोगों की जरूरत है, ना कि अदालती सुनवाई के लिए।

 

chat bot
आपका साथी