पांव के बाद राजस्थान में हिलेरी के हाथ में आई मोच, महेश्वर को कहा अलविदा

हिलेरी क्लिंटन होटल के बाथरूम में फिसल गई थीं। जिसकी वजह से उनके हाथ में मोच में आ गई।

By Arti YadavEdited By: Publish:Wed, 14 Mar 2018 10:47 AM (IST) Updated:Wed, 14 Mar 2018 10:47 AM (IST)
पांव के बाद राजस्थान में हिलेरी के हाथ में आई मोच, महेश्वर को कहा अलविदा
पांव के बाद राजस्थान में हिलेरी के हाथ में आई मोच, महेश्वर को कहा अलविदा

जोधपुर/महेश्वर, (नईदुनिया)। भारत भ्रमण पर आईं अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन के पांव में जहां मप्र के प्रवास के दौरान मोच आ गई, वहीं जब वह राजस्थान के जोधपुर पहुंची तो उनके हाथ में। सूत्रों के अनुसार वह होटल के बाथरूम में फिसल गई थीं। निजी अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने उनका प्राथमिक उपचार किया है।

इलाज करने गए डॉक्टर ने कहा कि वह मरीज का नाम बताने के लिए अधिकृत नहीं हैं। हां, इतना जरूर बता सकते हैं कि होटल से फोन आया था कि उनके वीआइपी गेस्ट के हाथ में मोच आई है। मोच अधिक गहरी नहीं थी। मालूम हो, 12 मार्च को सुबह मप्र के धार जिले के मांडू में जामा मस्जिद के समीप पैर फिसलने से हिलेरी के पैर में मोच आई थी। हिलेरी दो दिन के निजी दौरे पर जोधपुर आई हैं और उम्मेद भवन होटल में ठहरी हैं।

भारतीय संस्कृति के अनुरूप हाथ जोड़कर हिलेरी ने ली विदा

हिलेरी ने मंगलवार सुबह 8:45 बजे भारतीय संस्कृति के अनुरूप हाथ जोड़कर मप्र के महेश्वर से विदा ली। उन्हें सोने के झूले वाले द्वार से बाहर तक छोड़ने के लिए शिवाजीराव होलकर भी आए थे। विदा होने से पहले राजबाड़ा परिसर में होटल अहिल्या फोर्ट की कर्मचारी कुंताबाई से वे गले भी मिलीं। विदाई के दौरान हिलेरी ने दैनिक जागरण के सहयोगी प्रकाशन नईदुनिया में उनकी यात्रा के संबंध में छपे समाचार देखे और फोटो देख प्रसन्नता भी जाहिर की। हिलेरी 11 मार्च की रात 10:30 बजे महेश्वर पहुंची थीं।

chat bot
आपका साथी