प्रभावित परिवारों को आर्थिक मदद और रोजगार दे सरकार - आजाद

कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा पिछले साल विदेश मंत्रालय ने सदन में जोर देकर कहा था कि वो सब जिंदा हैं। फिर एक साल के बाद कहा कि वो जिंदा नहीं है।

By Manish NegiEdited By: Publish:Tue, 20 Mar 2018 09:27 PM (IST) Updated:Tue, 20 Mar 2018 09:27 PM (IST)
प्रभावित परिवारों को आर्थिक मदद और रोजगार दे सरकार - आजाद
प्रभावित परिवारों को आर्थिक मदद और रोजगार दे सरकार - आजाद
style="text-align: justify;">नई दिल्ली, जागरण ब्यूरो। मोसुल में 39 भारतीयों के मारे जाने की पुष्टि के बाद कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा पिछले साल विदेश मंत्रालय ने सदन में जोर देकर कहा था कि वो सब जिंदा हैं। फिर एक साल के बाद कहा कि वो जिंदा नहीं है। उन्होंने कहा कि घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। केंद्र और राज्य सरकार से पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद और रोजगार देने की मांग की है।

इसके अलावा कांग्रेस नेता शशि थरूर ने इस दौरान सरकार पर सवाल दागे और कहा कि यह भारतीयों के लिए दुखद सूचना है। लेकिन फिर भी मै सरकार से पूछना चाहता हूं कि सूचना में इतनी देरी क्यों? उन्हें यह बताया चाहिए कि यह घटना कैसे और कब हुई? साथ ही इस मामले में सरकार की तरफ से पीड़ित परिवारों की जिस तरह से उम्मीद दी जा रही थी, वह भी ठीक नहीं था।

chat bot
आपका साथी