'कांग्रेस बोल रही पाकिस्तान की भाषा', सीएम शिंदे ने उद्धव ठाकरे को पाला बदलने के लिए गिरगिट कहा
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई में हुए 26-11 आतंकी हमले में शीर्ष पुलिस अधिकारी हेमंत करकरे की हत्या वाले कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार के बयान की आलोचना की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सहित विपक्षी दल कांग्रेस की भाषा बोल रहे हैं। उत्तरी मुंबई के गोरेगांव में महायुति के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए सीएम ने शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे को पाला बदलने के लिए गिरगिट कहा।
पीटीआई, ठाणे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई में हुए 26-11 आतंकी हमले में शीर्ष पुलिस अधिकारी हेमंत करकरे की हत्या वाले कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार के बयान की आलोचना की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सहित विपक्षी दल कांग्रेस की भाषा बोल रहे हैं।
उत्तरी मुंबई के गोरेगांव में महायुति के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए सीएम ने शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे को पाला बदलने के लिए गिरगिट कहा। शिंदे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मजबूत नेतृत्व के कारण पाकिस्तान भारत पर बुरी नजर नहीं डाल सकता। कांग्रेस ने बालासाहेब ठाकरे और वीर सावरकर के खिलाफ आरोप लगाया और उद्धव कांग्रेस के लिए वोट देने की बात कर रहे हैं।
शिंदे का उद्धव ठाकरे पर कांग्रेस को वोट करने पर हमला
मुख्यमंत्री पिछले महीने ठाकरे की उस टिप्पणी की ओर इशारा कर रहे थे, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह उत्तर मध्य मुंबई से कांग्रेस उम्मीदवार वर्षा गायकवाड़ को वोट देंगे। इससे पहले ठाणे में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए शिंदे ने कहा कि वडेट्टीवार का बयान दुर्भाग्यपूर्ण है और उन लोगों का अपमान है जो देश की रक्षा करते हुए बलिदान हो गए। देश के नागरिक इस अपमान का बदला लेंगे। उन्होंने टिप्पणियों पर चुप्पी के लिए उद्धव ठाकरे की भी निंदा की।
ये भी पढ़ें: Maharashtra Politics: अपने प्रत्याशी को बदनाम करने पर चुनाव आयोग पहुंची भाजपा, कांग्रेस के खिलाफ कार्रवाई की मांग की