मनमोहन सिंह का भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- बिन बुलाए बिरयानी खाने से नहीं सुधरते रिश्ते

Manmohan Singh on BJP देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है। मनमोहन सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार का राष्ट्रवाद अंग्रेजों के फूट डालो और शासन करो की नीति पर आधारित है।

By Manish NegiEdited By: Publish:Thu, 17 Feb 2022 01:05 PM (IST) Updated:Thu, 17 Feb 2022 08:57 PM (IST)
मनमोहन सिंह का भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- बिन बुलाए बिरयानी खाने से नहीं सुधरते रिश्ते
मनमोहन सिंह का भाजपा पर बड़ा हमला (फाइल फोटो)

नई दिल्ली, जेएनएन। पांच राज्यों में हो रहे विधाससभा चुनाव के बीच देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। गुरुवार को एक वीडियो संदेश जारी कर मनमोहन सिंह ने भाजपा को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने कोरोना संक्रमण, महंगाई और चीwन के साथ सीमा विवाद को लेकर मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा।

मनमोहन सिंह ने कहा कि देश की जनता कांग्रेस के अच्छे कामों को याद कर रही है। भाजपा ने पीएम मोदी के सुरक्षा के मुद्दे पर पंजाब के मुख्यमंत्री और जनता का अपमान किया है। मनमोहन सिंह ने आगे कहा कि देश में अमीर और अमीर होता जा रहा है जबकि गरीब लोग और गरीब हो रहे हैं।

मनमोहन ने आगे कहा कि भाजपा की सरकार को आर्थिक नीति की कोई समझ नहीं है। कोरोना के दौरान केंद्र सरकार की खराब नीतियों के कारण लोग आर्थिकता, बेरोजगारी और बढ़ती महंगाई से परेशान हैं। सात साल से ज्यादा साल सरकार चलाने के बाद सरकार अपनी गलती मानने और सुधार करने की बजाए पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को जिम्मेदार ठहराने पर लगी है। मामला देश तक सीमित नहीं है। यह सरकार विदेश नीति पर भी विफल रही है। चीन हमारी सीमा पर बैठा है और इस मुद्दे को दबाने की कोशिश की जा रही है।

पंजाब की जनता के नाम पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी का संदेश। pic.twitter.com/EYkPWZObo2

— Congress (@INCIndia) February 17, 2022

बिन बुलाए बिरयानी खाने से नहीं सुधरते रिश्ते

मनमोहन सिंह ने ये भी कहा कि बिन बुलाए बिरयानी खाने और नेताओं को गले लगाने से रिश्ते नहीं सुधरते हैं। इस सरकार का नकली राष्ट्रवाद जितना खोखला है, उतना ही खतरनाक है। इनका राष्ट्रवाद अंग्रेजों की बांटों और राज करो की नीति पर टिका है। संवैधानिक संस्थाओं को लगातार कमजोर किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी