राज्‍यसभा में 8 नई समितियों का किया गया पुनर्गठन, BJP के प्रभात झा बने आचार समिति के अध्यक्ष

सभापति वेंकैया नायडू ने राज्यसभा की आठ समितियों का पुनर्गठन किया है। इसके तहत भाजपा के प्रभात झा को आचार समिति का अध्यक्ष नामित किया गया है।

By Arun Kumar SinghEdited By: Publish:Thu, 31 Oct 2019 07:03 PM (IST) Updated:Thu, 31 Oct 2019 11:08 PM (IST)
राज्‍यसभा में 8 नई समितियों का किया गया पुनर्गठन, BJP के प्रभात झा बने आचार समिति के अध्यक्ष
राज्‍यसभा में 8 नई समितियों का किया गया पुनर्गठन, BJP के प्रभात झा बने आचार समिति के अध्यक्ष

नई दिल्ली, प्रेट्र। सभापति वेंकैया नायडू ने राज्यसभा की आठ समितियों का पुनर्गठन किया है। इसके तहत भाजपा के प्रभात झा को आचार समिति का अध्यक्ष नामित किया गया है। इसकी घोषणा गुरुवार को की गई।

झा पार्टी के सहयोगी नारायण लाल पंचारिया की जगह लेंगे। झा अभी तक याचिका समिति के अध्यक्ष थे। उनका स्थान बीजद के प्रसन्न आचार्य लेंगे। नायडू ने कांग्रेस के टी. सुब्बीरामी रेड्डी को एक बार फिर अधीनस्थ विधान संबंधी समिति के अध्यक्ष पद के लिए नामित किया है। अन्नाद्रमुक के ए. नवनीत कृष्णन को सरकारी आश्वासन समिति और भाजपा के ओम प्रकाश माथुर को आवास समिति का अध्यक्ष नामित किया गया है।

नवगठित कार्यमंत्रणा समिति के नए सदस्य के रूप में कांग्रेस के बीके हरिप्रसाद, भाजपा के नारायण लाल पंचारिया व विनय पी. सहस्त्रबुद्धे को शामिल किया गया है। टीआरएस के के. केशव राव एवं नेता प्रतिपक्ष को इस समिति का विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।

इसी प्रकार नियम संबंधी समिति में भाजपा के सत्यनारायण जटिया, स्वप्नदास गुप्ता और वाईएस चौधरी, कांग्रेस के पीएल पूनिया, अकाली दल के नरेश गुजराल, निर्दलीय सदस्य सुभाष चंद्रा व अमर सिंह को बतौर सदस्य शामिल किया गया है।

राज्यसभा के कार्यवाही संबंधी नियमों के अनुसार उच्च सदन के सभापति कार्यमंत्रणा समिति और नियम संबंधी समिति के पदेन अध्यक्ष होते हैं, जबकि उपसभापति विशेषाधिकार समिति की अध्यक्षता करते हैं। नायडू ने उच्च सदन की विभाग संबंधी आठ समितियों का इस साल सितंबर में पुनर्गठन किया था। इन समितियों का कार्यकाल एक वर्ष होता है।

chat bot
आपका साथी