पूर्व फौजियों के साथ रक्षा मंत्री ने देखी फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक'

निर्मला सीतारमण बेंगलुरु के सेंट्रल स्पिरिट मॉल मॉल में पूर्व फौजियों के साथ उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक फिल्म देखने पहुंचीं।

By Arti YadavEdited By: Publish:Sun, 27 Jan 2019 02:21 PM (IST) Updated:Sun, 27 Jan 2019 02:21 PM (IST)
पूर्व फौजियों के साथ रक्षा मंत्री ने देखी फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक'
पूर्व फौजियों के साथ रक्षा मंत्री ने देखी फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक'

नई दिल्ली, बेंगलुरु। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण बेंगलुरु के सेंट्रल स्पिरिट मॉल में पूर्व फौजियों के साथ 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' फिल्म देखने पहुंचीं। रक्षा मंत्री जैसे ही मॉल पहुंची भीड़ ने उन्हें घेर लिया। निर्मला सीतारमण ने वहां मौजूद लोगों का अभिवादन किया।

अमेठी के लोगों को स्मृति ने दिखाई 'उरी द सर्जिकल स्ट्राइक'

बता दें सर्जिकल स्ट्राइल के थीम पर बनी फिल्म उरी द सर्जिकल स्ट्राइक लगातार सुर्खियां बटोरी रही है। देशभक्ति से लबरेज ये फिल्म हर उम्र के दर्शकों को पसंद आ रही है। यही नहीं, राजनीतिक गलियारों में भी ये फिल्म नेताओं की पसंदीदा बन रही। केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अमेठी के लोगों के लिए इस फिल्म को दिखाने की व्यवस्था की। गणतंत्र दिवस की शाम को अमेठी में स्मृति ईरानी ने तकनीक के माध्यम से लोगों के लिए उरी द सर्जिकल स्ट्राइक फिल्म दिखाने का इंतजाम कराया। शहर में कई जगहों पर मोबाइल डिजिटल थिएटर के माध्यम से इस फिल्म की स्क्रीनिंग कराई गई।

सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित फिल्म

आदित्य धर के निर्देशन में सर्जिकल स्ट्राइक की सैक सच्ची कहानी को दिखाने वाले आर्मी मूवी एक पर एक नए रिकॉर्ड बनाती जा रही है। बताते चलें कि उरी में विक्की कौशल के अलावा यामी गौतम, मोहित रैना और परेश रावल ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। फिल्म की कहानी 2016 में जम्मू कश्मीर के उरी में हुई आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना की ओर से नियंत्रण रेखा के पार की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित है। फिल्म में सर्जिकल स्ट्राइक को भारतीय सेना के 19 जवानों की शहादत के बदले के रूप में दिखाया गया है।

chat bot
आपका साथी