Ctitizenship Amendement act: सोनिया प्रियंका और ओवैसी के खिलाफ केस दर्ज, लगे गंभीर आरोप

नागरिकता संशोधन कानून पर भड़काऊ भाषण देने के आरोप में कांग्रेस की आंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

By Ayushi TyagiEdited By: Publish:Tue, 24 Dec 2019 02:30 PM (IST) Updated:Tue, 24 Dec 2019 02:57 PM (IST)
Ctitizenship Amendement act: सोनिया प्रियंका और ओवैसी के खिलाफ केस दर्ज, लगे गंभीर आरोप
Ctitizenship Amendement act: सोनिया प्रियंका और ओवैसी के खिलाफ केस दर्ज, लगे गंभीर आरोप

नई दिल्ली, एएनआइ। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में कांग्रेस की आंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी और AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। अन सभी पर आरोप है कि इन्होंने नागरिकता संशोधन कानून पर भड़काऊ भाषण दिया है। 

24 जनवरी को होगी मामले की सुनवाई

कोर्ट ने शिकायत पर संज्ञान लेते हुए मामले में सुनवाई की अगली तारीख 24 जनवरी तय की है। इन सभी के खिलाफ वकील प्रदीप गुप्ता द्वारा दर्ज कराई गई है। प्रदीप गुप्ता ने आरोप लगाए है कि इन सभी ने नागरिकता कानून को लेकर भड़काऊ भाषण दिए हैं। 

एमके स्टालिन सहित 8 हजार लोगों को खिलाफ शिकायत दर्ज

वहीं दूसरी तरफ चेन्नई में सोमवार को नागरिकता कानून के खिलाफ बिना पुलिस अनुमति के रैली निकालने के लिए DMK अध्यक्ष एमके स्टालिन सहित आठ हजार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

राहुल प्रियंका को मेरठ में जाने से रोका

वहीं दूसरी ओर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार को मेरठ पहुंचे जहां उन्हें पुलिस द्वारा रोक दिया गया। दरअसल, नागरिकता कानून के खिलाफ हुई हिंसा में मारे गए लोगों के परिवारों से मुलाकात करने के लिए ये दोनों यहां पहुंचे थे। कांग्रेस के सूत्रों के अनुसार इन दोनों ने आग्रह किया था कि पार्टी के बाकी नेताओं के साथ वह पीड़ितों के परिवार वालों से मुलाकात करना चाहते हैं। लेकिन, जैसे ही वह प्रतापुर के पास पहुंचे पुलिस ने उन्हें रोक दिया। 

बिजनोर में मृतकों के परिवार से मिली प्रियंका

राहुल गांधी ने कहा कि हमने उन लोगों से हमे रोकने के लिए आदेश दिखाने के लिए कहा लेकिन, उन्होंने हमे ऑर्डर नहीं दिखाया। बता दें कि मेरठ में हिंसा के दौरान करीब 5 लोगों की मौत हो गई थी। रविवार को प्रियंका गांधी ने बिजनोर में मारे गए कुछ लोगों को परिवारों से मुलाकात की थी। खबरों के अनुसार उत्तर प्रदेश में हुई हिंसा के दौरान 17 लोगों की मौत हो गई है।

तृणमूल कांग्रेस के चार सदस्य गिरफ्तार

तृणमूल कांग्रेस के चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल, जो नए नागरिकता कानून के विरोध में उत्तर प्रदेश में मारे गए लोगों के पीड़ित परिवारों से मिलने के लिए आए थे, उन सभी को भी रविवार दोपहर लखनऊ हवाई अड्डे पर हिरासत में लिया गया।

chat bot
आपका साथी