Sankalp Satyagraha: Rahul Gandhi के मुद्दे पर कांग्रेस का संकल्प सत्याग्रह, पार्टी ने झोंकी पूरी ताकत

Rahul Disqualification Case कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराए जाने के विरोध में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता रविवार को महात्मा गांधी की प्रतिमाओं के सामने एक दिवसीय सत्याग्रह कर रहे हैं।

By AgencyEdited By: Publish:Sun, 26 Mar 2023 10:12 AM (IST) Updated:Sun, 26 Mar 2023 10:12 AM (IST)
Sankalp Satyagraha: Rahul Gandhi के मुद्दे पर कांग्रेस का संकल्प सत्याग्रह, पार्टी ने झोंकी पूरी ताकत
कांग्रेस का आज राजघाट पर एक दिवसीय संकल्प सत्याग्रह (फोटो एएनआइ)

नई दिल्ली, एजेंसी। Rahul Disqualification Case: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराए जाने के विरोध में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता रविवार को महात्मा गांधी की प्रतिमाओं के सामने एक दिवसीय सत्याग्रह कर रहे हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इस मौके पर कहा कि राहुल गांधी ने एक भाषण दिया जिसके चलते उन्हें सजा हुई लेकिन मोदी जी ने तो न जाने कितने भाषण गांधी परिवार और कांग्रेस के खिलाफ दिए उनपर तो कब का मानहानि का केस लगाकर शिक्षा देनी चाहिए थी।

उन्होंने आगे कहा 'नीरव मोदी, मेहुल चोक्सी, ललित मोदी OBC हैं? ये तो देश का पैसा लूट कर भाग गए। अगर ये भगोड़े हैं और राहुल गांधी ने भगोड़ो को लेकर बोला तो फिर आपको दर्द क्यों हुआ?'

'मेरे शहीद पिता का संसद में किया जाता है अपमान'

वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि मेरे शहीद पिता का अपमान संसद में किया जाता है। शहीद के बेटे का अपमान किया जाता है उन्हें मीर जाफर कहा जाता है। मेरी मां का अपमान किया जाता है। आपके मंत्री कहते हैं कि इनके पिता कौन हैं? आपके प्रधानमंत्री गांधी परिवार के लिए कहते हैं कि ये नेहरू उपनाम का इस्तेमाल क्यों नहीं करते? आप पर तो कोई केस नहीं होता, आपकी सदस्यता रद्द नहीं होती।

शाम 5 बजे तक चलेगा संकल्प सत्याग्रह

पार्टी के अनुसार, राहुल गांधी के प्रति एकजुटता प्रकट करते हुए यह ‘संकल्प सत्याग्रह' सभी प्रांतों एवं जिलों में महात्मा गांधी की प्रतिमाओं के समक्ष होगा। यह सुबह 10 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक चलेगा।

दिल्ली में कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर राजघाट के पास पार्टी के संकल्प सत्याग्रह में शामिल हुए। संसद सदस्य के रूप में राहुल गांधी की अयोग्यता के विरोध में कांग्रेस पार्टी राजघाट पर एक दिवसीय संकल्प सत्याग्रह कर रही है।

संकल्प सत्याग्रह में शामिल होंगे मल्लिकार्जुन खरगे

सत्याग्रह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सहित कई दिग्गज नेता शामिल होंगे। कांग्रेस के सत्याग्रह में शामिल होने के राजस्थान के CM अशोक गहलोत भी आज दिल्ली पहुंचेंगे, वो लगभग 11.15 बजे राजघाट में होने वाले सत्याग्रह में शामिल हो सकते हैं।

देशभर में कांग्रेस का 'संकल्प सत्याग्रह'

कांग्रेस पार्टी के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल ने सभी प्रदेश इकाइयों को पत्र भेजा है, जिसमें कहा गया है कि 'न्याय की इस लड़ाई में राहुल गांधी अकेले नहीं हैं, लाखों कांग्रेसी और करोड़ों लोग उनके साथ खड़े हैं। हम अपने नेता और उनकी निडर लड़ाई के समर्थन में सत्याग्रह करेंगे'।

chat bot
आपका साथी