बायड विधानसभा क्षेत्र में शराब की बडी खेप पकड़े जाने पर कांग्रेस हमलावर

बायड में लाखों की शराब मिलने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष अमित चावडा ने सीधे राज्यमंत्री प्रदीप सिंह जाडेजा को ही इसके लिए जिम्मेदार बताया है।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Sun, 20 Oct 2019 10:24 PM (IST) Updated:Mon, 21 Oct 2019 12:17 AM (IST)
बायड विधानसभा क्षेत्र में शराब की बडी खेप पकड़े जाने पर कांग्रेस हमलावर
बायड विधानसभा क्षेत्र में शराब की बडी खेप पकड़े जाने पर कांग्रेस हमलावर

राज्य ब्यूरो, अहमदाबाद। गुजरात की छह विधानसभा सीट के लिए सोमवार को होने वाले उपचुनाव से पहले राधनपुर व बायड सीट पर भाजपा और कांग्रेस में जमकर कशमकश मची हुई है। बायड में लाखों की शराब मिलने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष अमित चावडा ने सीधे राज्यमंत्री प्रदीप सिंह जाडेजा को ही इसके लिए जिम्मेदार बताया है।

बायड से शराब के दम पर भाजपा चुनाव जीतना चाहती है

बायड से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड रहे धवलसिंह झाला व राधनपुर भाजपा प्रत्याशी अल्पेश ठाकोर ने साथ मिलकर ही गुजरात में नशाबंदी के खिलाफ अभियान चलाया था। अब उनके ही विधानसभा क्षेत्र में चुनाव से ठीक पहले शराब की बडी खेप पकडे जाने पर कांग्रेस हमलावर है। चावडा का आरोप है कि जाडेजा के इशारे पर पुलिस ने बूटलेगरों को खूली छूट दे दी है। शराब के दम पर भाजपा चुनाव जीतना चाहती है।

चुनाव जीतने के लिए भाजपा व कांग्रेस हर दांव आजमा रही

गौरतलब है कि अल्पेश व धवल सिंह ने पिछला चुनाव राधनपुर व बायड सीट पर कांग्रेस के टिकट पर जीता था अब वे भाजपा के प्रत्याशी हैं। कांग्रेस इन सीटों पर अब भी जीत की उम्मीद लगा रही है। राधनपुर में आंजणा चौधरी के मत पाने के लिए अल्पेश मतदाताओं से यह वादा कर रहे हैं कि वे 2022 के चुनाव में पूर्वमंत्री व चौधरी नेता शंकरभाई चौधरी के लिए सीट खाली कर देंगे। भाजपा व कांग्रेस इन सीटों पर कब्जा जमाने के लिए हर दांव आजमा रही है।

सभी सीटों पर चुनाव आज

गौरतलब है कि अहमदाबाद की अमराईवाडी, बनासकांठा की थराद, पाटणकी राधनपुर, मेहसाणा की खेरालू व महीसागर की लूनावाडा सीट पर 21 अक्टूबर को चुनाव होगा। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ एस मुरलीक्रष्‍णा ने बताया कि चुनाव के लिए 1781 बूथ बनाए गए हैं करीब 14 लाख 76715 मतदाता इसमें भाग ले सकेंगे, जिनमें 7 लाख 6 हजार करीब महिला मतदाता हैं। चुनाव के लिए 2317 वीवीपीएट तथा 2140 ईवीएम का उपयोग होगा।

chat bot
आपका साथी