पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के शीघ्र स्वस्थ होने को लेकर भाजपा और कांग्रेस नेताओं ने की प्रार्थना

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के अस्पताल में भर्ती होते ही भाजपा और कांग्रेस नेताओं के शुभ चिंतकों के संदेश का तांता लगा हुआ है।

By Dhyanendra SinghEdited By: Publish:Sun, 10 May 2020 11:24 PM (IST) Updated:Mon, 11 May 2020 12:01 AM (IST)
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के शीघ्र स्वस्थ होने को लेकर भाजपा और कांग्रेस नेताओं ने की प्रार्थना
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के शीघ्र स्वस्थ होने को लेकर भाजपा और कांग्रेस नेताओं ने की प्रार्थना

नई दिल्ली, जेएनएन। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह रविवार रात दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती किए गए। मनमहोन सिंह के सीने में दर्द बताया जा रहा है। वहीं, पूर्व पीएम के अस्पताल में भर्ती होते ही भाजपा और कांग्रेस में उनके शुभचिंतकों के संदेश का तांता लगा हुआ है। पूर्व पीएम के स्वास्थ्य की चिंता करते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्विटर पर लिखा कि ' पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह  के अस्वस्थ होने का समाचार मिला है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि वे उन्हें शीघ्र ही पूर्ण स्वस्थ करें और दीर्घायु प्रदान करें।

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के अस्वस्थ होने का समाचार मिला।

मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि वे उन्हें शीघ्र ही पूर्ण स्वस्थ करें और दीर्घायु प्रदान करें।

— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) May 10, 2020

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने ट्विटर पर एक लिंक शेयर करते हुए लिखा कि पूर्व प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह को दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया है लेकिन रिपोर्टों के अनुसार उन्हें अब आराम मिला है और वह आईसीयू में नहीं हैं। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि मैं जल्द ही मनमोहन सिंह के ठीक होने की कामना करता हूं।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्विटर पर लिखा कि पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना के बाद मैं चिंतित हो गया। मैं उनके शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना करता हूं और अच्छे स्वास्थ्य और लंबे जीवन के लिए भगवान से प्रार्थना करता हूं।

Much worried to know former PM Dr. Manmohan Singh ji has been admitted to AIIMS. I wish him speedy recovery and pray for his good health and long life.

— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) May 10, 2020

वहीं, मनमोहन सिंह के स्वास्थ्य को लेकर कांग्रेस से जुड़े गौरव पांधी ने ट्विटर पर लिखा कि पूरे देशवासियों के साथ मैं भी उनके स्वस्थ होने की पार्थना करता हूं। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि मनमहोन सिंह जल्द ही घर लौटेंगे।

chat bot
आपका साथी