CAA : कांग्रेस के प्रदेश अध्‍यक्ष ने कहा, निर्दोषों का उत्‍पीड़न कर रही सरकार Gorakhpur news

कांग्रेस कमेटी उत्‍तर प्रदेश के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि गोरखपुर में सरकार निर्दोषों का उत्पीडऩ कर रही है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Wed, 25 Dec 2019 10:12 AM (IST) Updated:Wed, 25 Dec 2019 04:56 PM (IST)
CAA : कांग्रेस के प्रदेश अध्‍यक्ष ने कहा, निर्दोषों का उत्‍पीड़न कर रही सरकार Gorakhpur news
CAA : कांग्रेस के प्रदेश अध्‍यक्ष ने कहा, निर्दोषों का उत्‍पीड़न कर रही सरकार Gorakhpur news

गोरखपुर, जेएनएन। उत्‍तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि गोरखपुर में सरकार निर्दोषों का उत्पीडऩ कर रही है। इसे बंद होना चाहिए। बाजार में खरीदारी करने गए लोगों को पकड़कर जेल भेजा जा रहा है। उन पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। सरकार को इसका जवाब देना पड़ेगा। जो लोग पत्थरबाजी और तोडफ़ोड़ की घटना में शामिल नहीं हैं, उन्हें भी पुलिस गिरफ्तार कर रही है।

समुदाय विशेष के परिवारों से की मुलाकात

प्रदेश अध्यक्ष ने शहर के बवाल प्रभावित कोतवाली क्षेत्र में पहुंचकर समुदाय विशेष परिवारों से मुलाकात की। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि पूरी घटना की न्यायिक जांच होनी चाहिए। जिससे जो भी इस प्रायोजित घटना में लिप्त हैं, उनका पर्दाफाश हो सके। 2007 में गोरखपुर से बलिया तक दंगा हुआ था, उसके लिए कौन जिम्मेदार है। उसमें जो संपत्ति का नुकसान हुआ था, क्या उसकी वसूली की जाएगी?

सीएम पर लगाया आरोप

उन्‍होंने कहा कि मुख्यमंत्री के इशारे पर निर्दोष लोगों को फंसाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) व एनआरसी गरीबों के साथ धोखा है। संविधान व गरीबों के हितों की रक्षा के लिए पार्टी सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी।

chat bot
आपका साथी