भाजपा सांसद ने अमित शाह को लिखा पत्र, महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की मांग की

राणे ने कहा कि महाराष्ट्र में कानून-व्यवस्था की खराब स्थिति और भ्रष्टाचार के कारण उन्होंने यह मांग की है। उद्धव ठाकरे सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा महाराष्ट्र सरकार ठीक तरीके से काम नहीं कर रही है। सब कुछ अधिकारियों की इच्छा के अनुसार किया जा रहा है।

By Dhyanendra Singh ChauhanEdited By: Publish:Fri, 19 Mar 2021 10:22 PM (IST) Updated:Fri, 19 Mar 2021 10:22 PM (IST)
भाजपा सांसद ने अमित शाह को लिखा पत्र, महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की मांग की
भाजपा सांसद नारायण राणे और गृहमंत्री अमित शाह की फाइल फोटो

नई दिल्ली, एएनआइ। भाजपा सांसद और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे ने कहा है कि उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के इस्तीफे और महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की मांग की है।

राणे ने कहा कि महाराष्ट्र में कानून-व्यवस्था की खराब स्थिति और भ्रष्टाचार के कारण उन्होंने यह मांग की है। उद्धव ठाकरे सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, 'महाराष्ट्र सरकार ठीक तरीके से काम नहीं कर रही है। सब कुछ अधिकारियों की इच्छा के अनुसार किया जा रहा है। मुकेश अंबानी जैसे व्यक्ति भी मुंबई में असुरक्षित हैं।'

हेमंत नगराले को नियुक्त किया गया मुंबई का नया पुलिस आयुक्त

याद दिला दें कि अंटीलिया बम कांड के बाद मुंबई पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह का बुधवार को तबादला कर दिया गया था और उन्हें होमगा‌र्ड्स का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। गुरुवार को वरिष्ठ आइपीएस अधिकारी रजनीश सेठ ने हेमंत नगराले के स्थान पर महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक का अतिरिक्त कार्यभार संभाला। हेमंत नगराले को मुंबई का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है।

chat bot
आपका साथी