भाजपा नेता उमा भारती ने कहा- राम मंदिर का एक अध्याय पूरा, अब रामराज्य लाना होगा

पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उमा भारती ने कहा कि टीआरपी में बने रहने के लिए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी बोलते रहते हैं।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Wed, 05 Feb 2020 09:02 PM (IST) Updated:Wed, 05 Feb 2020 09:02 PM (IST)
भाजपा नेता उमा भारती ने कहा- राम मंदिर का एक अध्याय पूरा, अब रामराज्य लाना होगा
भाजपा नेता उमा भारती ने कहा- राम मंदिर का एक अध्याय पूरा, अब रामराज्य लाना होगा

राज्य ब्यूरो, भोपाल। राम मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट के गठन के एलान का स्वागत करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उमा भारती ने कहा कि राम मंदिर निर्माण का एक अध्याय पूरा हो गया है, अब राम राज्य का नया अध्याय शुरू करना होगा। मोदीजी को यह समझना होगा, अमीर और गरीब के बीच की खाई को पाटना ही रामराज्य होगा।

उमा भारती ने कहा- मैं अगला लोकसभा का चुनाव लड़ूंगी

पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उमा भारती ने एलान किया कि वे अगला लोकसभा का चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने कहा कि मैंने 2019 में चुनाव नहीं लड़ा, लेकिन 2024 का चुनाव लडूंगी।

उमा भारती ने कहा- मोदी कैबिनेट के फैसले से पूरा देश खुश है

उमा भारती ने बुधवार को भोपाल में मीडिया से बातचीत में कहा कि नरेंद्र मोदी कैबिनेट के फैसले से पूरा देश खुश है। सुन्नी वक्फ बोर्ड को जमीन देने के उत्तर प्रदेश सरकार के फैसले से देश में सद्भाव कायम होगा। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भारतीय मुसलमानों ने अपना योगदान दे दिया। उन्होंने फैसले को स्वीकार किया, किसी के बहकावे में वे नहीं आए, यही उनका असली योगदान है।

भगवान राम सबके हैं, उन पर किसी का एकाधिकार नहीं- उमा भारती

मप्र की कांग्रेस सरकार द्वारा श्रीलंका में सीता मंदिर और मध्य प्रदेश में राम वनगमन पथ बनाए जाने पर कहा कि भगवान राम सबके हैं, उन पर किसी का एकाधिकार नहीं। भारती ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में हमने हिंदू-मुस्लिम मुद्दा नहीं बनाया, वह शाहीन बाग से बना है।

वोट बैंक के लिए सीएए का विरोध हो रहा है- उमा

कमलनाथ कैबिनेट द्वारा सीएए निरस्त करने का संकल्प पारित करने के सवाल पर उमा भारती बोलीं कि मध्य प्रदेश की सरकार हो, केरल की सरकार हो या सीएए का विरोध कर रहे शाहीन बाग में बैठे लोग हों, उन्होंने सीएए को पढ़ा नहीं है, इसीलिए विरोध कर रहे हैं। सीएए के विरोध करने का कोई औचित्य ही नहीं है, यह सिर्फ वोट बैंक के लिए विरोध हो रहा है। उन्होंने कहा, 'औवेसी से भी मैंने कहा कि वे आएं, मैं उन्हें अपने साथ मंदिर निर्माण के लिए लेकर जाऊंगी। कांग्रेस धर्म की राजनीति करती है।'

टीआरपी में बने रहने के लिए राहुल-प्रियंका बोलते रहते हैं- उमा भारती

पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उमा भारती ने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर उमा भारती ने हमला करते हुए कहा कि टीआरपी में बने रहने के लिए दोनों भाई-बहन बोलते रहते हैं। 

chat bot
आपका साथी