भाजपा के एल गणेशन होंगे मणिपुर के नए राज्यपाल, राष्ट्रपति कोविंद ने की नियुक्ति

भाजपा के एल गणेशन होंगे मणिपुर के नए राज्यपाल। नजमा हेपतुल्ला रिटायरमेंट से कुछ दिन पहले स्वास्थ्य कारणों की वजह से छुट्टी पर चली गईं थीं। जिसके बाद सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद को मणिपुर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था।

By Shashank PandeyEdited By: Publish:Sun, 22 Aug 2021 01:48 PM (IST) Updated:Sun, 22 Aug 2021 01:48 PM (IST)
भाजपा के एल गणेशन होंगे मणिपुर के नए राज्यपाल, राष्ट्रपति कोविंद ने की नियुक्ति
भाजपा के एल गणेशन मणिपुर के नए राज्यपाल बने।(फोटो: ANI)

नई दिल्ली, एएनआइ। भारतीय जनता पार्टी के नेता एल गणेशन मणिपुर के नए राज्यपाल होंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता एल गणेशन को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया। राष्ट्रपति के प्रेस सचिव अजय कुमार सिंह ने कहा कि राष्ट्रपति ने श्री एल गणेशन को उनके पदभार ग्रहण करने की तारीख से मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की है। गणेशन राज्य के 17 वें राज्यपाल बने। उन्होंने मौजूदा राज्यपाल नजमा हेपतुल्ला की जगह ली।

पूर्व राज्यसभा सांसद एल गणेशन बीजेपी में कई पदों पर रह चुके हैं। 20 अगस्त को मणिपुर की पूर्व राज्यपाल नजमा हेपतुल्ला के रिटायर होने के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। वे तमिलनाडु बीजेपी यूनिट के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक, गणेशन की नियुक्ति उनके पदभार ग्रहण करने की तारीख से प्रभावी होगी। गणेशन मणिपुर के 17वें राज्यपाल होंगे। उनका कार्यकाल 5 सालों का होगा।

नजमा हेपतुल्ला की जगह बने नए राज्यपाल

गणेशन ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद के रूप में भी नजमा हेपतुल्ला की ही जगह ली थी। नजमा हेपतुल्ला रिटायरमेंट से कुछ दिन पहले स्वास्थ्य कारणों की वजह से छुट्टी पर चली गईं थीं। जिसके बाद सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद को मणिपुर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। नजमा हेपतुल्ला अगस्त 2016 में मणिपुर की राज्यपाल बनी थीं।

स्टालिन ने दी बधाई

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने रविवार को Sn गणेशन की मणिपुर के राज्यपाल के रूप में नियुक्ति पर बधाई दी और कहा कि राज्य के वरिष्ठ भाजपा नेता के पास एक लंबा राजनीतिक अनुभव था। एक ट्वीट में, द्रमुक अध्यक्ष ने गणेशन को एक बड़े भाई के रूप में संबोधित किया और अपने दिवंगत पिता और पूर्व मुख्यमंत्री एम करुणानिधि के साथ भाजपा नेता के स्नेही संबंधों को याद किया। स्टालिन ने ट्वीट में कहा- बड़े भाई ला गणेशन को बधाई... जिनके पास लंबा राजनीतिक अनुभव है।

chat bot
आपका साथी